7.5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeभेल न्यूज़प्रगतिशील पैनल का ऐलान चुनाव जीती तो बंसत होंगे अध्यक्ष,ऋण पर ब्याज...

प्रगतिशील पैनल का ऐलान चुनाव जीती तो बंसत होंगे अध्यक्ष,ऋण पर ब्याज दर घटाने का दिलाया भरोसा

Published on

भोपाल

बीएचईई थ्रिफ्ट एंड के्रडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी का चुनाव लड़ प्रगतिशील पैनल ने एक पत्रकारर्वाता में पैनल के मुखिया बंसत कुमार को चुनाव जीतने के बाद अध्यक्ष बनाने की घोषणा कर दी । गौरतलब है कि श्री कुमार पिछले 5 साल दस माह से इस संस्था के अध्यक्ष भी हैं । पत्रकारर्वाता में पैनल के उम्मीदवारों में लोक-लुभावने वादे करते हुये चुनावी घोषणा पत्र में कहा है कि सदस्यों को ब्याज दर 11 फीसदी के घटा कर 9 फीसदी करेंगे । अभी ऋण के जमा करने की अवधि 7 साल है जिसे बढ़ाकर 10 साल किया जायेगा ।

श्री कुमार ने कहा कि कंज्यूमर लोन को 50 हजार से बड़ा कर 1 लाख किया जायेगा । ऋण की उपलब्धता मात्र 24 घंटे की है अति आवश्यक होने पर 1 घंटे कर दि जायेगी । इधर संस्था के पूर्व डायरेक्टर रामनारायण गिरी ने बताया कि संस्था के बचत बाजार से सदस्यों को 20 हजार रू. तक की खरीदी 50 दिनों के लिये ब्याज रहित उपलब्ध कराया जा रहा है एवं अनुमति के उपरांत वेतन से कटौती का विकल्प भी दिया गया,ऋण सुरक्षा निधि को 1 प्रतिशत से घटाकार 0.5 प्रतिशत पर लाया गया ।

जिससे सदस्यों को सीधे 50 लाख का लाभ हुआ,पांच वर्ष के दौरान 706 नये सदस्य जोड़े गये । सत्येन्द्र कुमार कहना है कि पिछले 5 साल में संस्था में काफी ऊंचाईयों को छुआ है आगे आने वाले 5 सालों में आगे बढ़ाया जायेगा । उन्होंने संस्था को बदनाम करने वाले लोगों से दूर रहने की अपील की है । पत्रकारर्वाता में पैनल के उम्मीदवार संजय बारीक,रजीनकांत चौबे,विशाल वाणी,आशीष सोनी,राजमल बेंरागी,निशा वर्मा,सुनीता चौहान आदि मौजूद थे ।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बीएचईएल  हरिद्वार का...