13 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeखेल'चप्पल जैसी शक्ल लेकर घूम रहे', बुमराह की वाइफ ने कर दी...

‘चप्पल जैसी शक्ल लेकर घूम रहे’, बुमराह की वाइफ ने कर दी ट्रोल की बोलती बंद

Published on

नई दिल्ली,

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर से परेशान चल रहे हैं. इसके चलते बुमराह को मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर होना पड़ा था. साथ ही न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए भी नहीं चुना गया है. बुमराह भले ही चोट के चलते भारतीय टीम का पार्ट नहीं हों, लेकिन उनकी वाइफ संजना गणेशन वर्ल्ड कप के मुकाबले को कवर करने के लिए ऑस्ट्रेलिया में ही हैं.

इसी कड़ी में संजना गणेशन ने एडिलेड ग्राउंड से एक खुद की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की. संजना ने फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘एडिलेड में इस समय मौसम खूबसूरत है.’ गौरतलब एडिलेड क्रिकेट ग्राउंड में ही भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला जाना है.

हालांकि संजना का यह पोस्ट एक यूजर को रास नहीं आया उसने बुमराह की वाइफ को ट्रोल करने का प्रयास किया. इस फोटो पर कमेंट करते हुए यूजर ने लिखा, ‘मैम इतनी खूबसूरत भी नहीं हो लेकिन बुमराह को कैसा *** लिया.’ संजना इस कमेंट को देखकर आगबबूला गईं और उन्होंने जवाब देते हुए लिखा, ‘और खुद जो चप्पल जैसी शक्ल लेकर घूम रहे हो उसका क्या? संजना गणेशन का यह कमेंट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

संजना गणेशन पेशे से टीवी प्रजेंटर हैं. जसप्रीत बुमराह ने संजना गणेशन से मार्च 2021 में शादी की थी. कोरोना महामारी के चलते दोनों ने बेहद ही छोटे से कार्यक्रम और परिवार वालों के बीच ही शादी की थी. उनकी शादी में सिर्फ 20 से 25 लोग ही मौजूद रहे थे.

बुमराह का इंटरनेशनल करियर
बुमराह के इंटरनेशनल करियर की बात की जाए तो इस 28 वर्षीय तेज गेंदबाज ने 30 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 21.99 की औसत से कुल 128 विकेट लिए हैं. वहीं सीमित ओवर्स के क्रिकेट में बुमराह ने कुल 132 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम कुल 191 विकेट दर्ज हैं. बुमराह अपने देश और आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस दोनों के लिए शानदार परफॉर्मर रहे हैं. उनके अगले साल ही अब एक्शन में लौटने की उम्मीद है.

Latest articles

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...