12.6 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यरास्‍ते में खराब हुई ह‍िमाचल रोडवेज की बस, धक्‍का लगाते द‍िखे मोदी...

रास्‍ते में खराब हुई ह‍िमाचल रोडवेज की बस, धक्‍का लगाते द‍िखे मोदी सरकार के मंत्री अनुराग ठाकुर, वीड‍ियो वायरल

Published on

श‍िमला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर प्रचार चरम पर है। ऐसे में बीजेपी ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। केंद्रीय मंत्री से लेकर कई राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री भी रैल‍ियां और रोड शो कर रहे हैं। इस बीच केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का एक वीड‍ियो सामने आया है। इस वीड‍ियो में अनुराग ठाकुर एक बस को धक्‍का लगा रहे हैं। बस ह‍िमाचल पर‍िवहन न‍िगम की बताई जा रही है। दरअसल हिमाचल के बिलासपुर में एक हाइवे के बीच में बस खराब हो गई। इससे ट्रैफिक जाम हो गया। इसे देखकर अनुराग ठाकुर बस को धक्‍का देने के ल‍िए पहुंच गए।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को बिलासपुर में घुमारवीं, झंडूता और सदर विधानसभा में पांच विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने हिमाचल के सर्वांगीण विकास में बीजेपी सरकार के कामों पर विस्तृत प्रकाश डाला। अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘पहाड़ के लोगों की सबसे बड़ी चुनौती कनेक्टिविटी की है। इस बार बीजेपी के संकल्प पत्र में हिमाचल में ट्रांसपोर्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने के लिए कई संकल्प हैं।

ठाकुर ने कहा क‍ि अगले 10 सालों में धार्मिक स्थानों के आसपास आधारभूत संरचना और परिवहन को विकसित करने के लिए शक्ति योजना लागू होगी। बीजेपी ट्रांसपोर्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूती के लिए ‘शक्ति’ कार्यक्रम लाएगी। इसके तहत 10 साल की अवधि में 12,000 करोड़ रुपये खर्च करके हिमाचल प्रदेश के धार्मिक स्थलों और मंदिरों के आसपास परिवहन और बुनियादी ढांचे का विकास किया जाएगा। कनेक्टिविटी का प्रश्न हमेशा से पहाड़ों के लिए महत्वपूर्ण रहा है। बीजेपी की डबल इंजन सरकार यह सुनिश्चित करेगी की हिमाचल प्रदेश का हर गांव अगले पांच वर्षों में पक्की सड़क से जुड़ जाए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर की दृष्टि से मोबाइल क्लिनिक वैन को हर विधानसभा में दोगुना किया जाएगा। इससे दूर-दराज के क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। बीजेपी की डबल इंजन सरकार ने हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में पिछले आठ साल में 12,000 किलोमीटर लंबी सड़के बनाई हैं। ऊना के बाद हमीरपुर हिमाचल का दूसरा जिला होने वाला है, जो ब्रॉडगेज रेलवे लाइन से जुड़ेगा। देश में तीन वंदे भारत ट्रेन चली थी। जब चौथी ट्रेन की बात आई तो पीएम मोदी ने ऊना में चलाई। आज हिमाचल में हिंदुस्तान की सबसे आधुनिक ट्रेन चल पड़ी है।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...