12.6 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यफरमानी के घर पहुंची पुलिस, तालाब से मिला चोरी का 2 कुंटल...

फरमानी के घर पहुंची पुलिस, तालाब से मिला चोरी का 2 कुंटल सरिया

Published on

नई दिल्ली,

सिंगिंग सेंसेशन फरमानी नाज इन दिनों अपने पिता और भाई की हरकत की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं. फरमानी के भाई को डकैती के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. डकैती के मामले में फरमानी के पिता और जीजा का नाम भी शामिल है. अब फरमानी के घर के बाहर से ही चोरी का सामान बरामद हुआ है, जिससे फरमानी का परिवार सवालों के घेरे में है.

फरमानी के घर के बाहर मिला लूटपात का सामान
नई जानकारी के मुताबिक, फरमानी नाज के घर के बाहर एक तालाब है. इस तालाब से मेरठ पुलिस ने लूटा गया लगभग 2 कुंटल सरिया बरामद किया है. चोरी किया हुआ सरिया फरमानी के घर के बाहर ही मिला है, जो फरमानी के भाई, पिता और जीजा पर लगे डकैती के आरोपों की पुष्टि कर रहा है.

सिंगर फरमानी नाज के सगे भाई अरमान को मेरठ की सरधना पुलिस ने डकैती के मामले में गिरफ्तार किया है, जबकि फरमानी के पिता और जीजा अभी फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है और उनको पकड़ने के लिए दबिश भी जारी है. वहीं मेरठ की सरधना पुलिस ने मंगलवार को मुजफ्फरनगर जाकर फरमानी नाज के घर के बाहर बने तालाब से लूटा गया लगभग दो कुंटल सरिया भी बरामद किया है.

फरार हैं फरमानी के पिता और जीजा
दरअसल, मेरठ के हर्रा कस्बे के गांव में पानी की सरकारी टंकी बननी थी, जिसके बाद टंकी का निर्माण शुरू किया गया था. लेकिन इसी बीच वहां से 10 अक्टूबर की रात को आठ बदमाशों ने दो गार्ड्स को बंधक बनाकर सरिया और अन्य सामान गाड़ी में भरकर लूट लिया. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और तलाश शुरू कर दी है.

मेरठ पुलिस ने सोमवार को खिर्व चौराहे से 8 लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें से एक सोशल मीडिया गायक फरमानी नाज का सगा भाई अरमान है. पुलिस ने बताया कि फरमानी नाज के पिता आरिफ और जीजा इरशाद भी वारदात में शामिल हैं.

पुलिस ने पकड़े गए आठों आरोपियों के पास से लूटा हुआ 200 किलों सरिया भी बरामद किया था और इसी कड़ी मे मंगलवार को मेरठ की सरधना पुलिस मुजफ्फरनगर में फरमानी नाज के घर पहुंची. बताया जा रहा है कि फरमानी के घर के पास ही एक तालाब में लूटा गया सरिया छिपाया गया था, जिसमें से लगभग दो कुंटल सरिया पुलिस ने वहां से बरामद किया है. फरमानी नाज के पिता और जीजा की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है.

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...