12.6 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यबोतल के साथ मास्टरबेट, जबरन उतरवाए कपड़े... रैगिंग का वीडियो वायरल

बोतल के साथ मास्टरबेट, जबरन उतरवाए कपड़े… रैगिंग का वीडियो वायरल

Published on

चेन्‍नई,

वेल्लोर के क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज में छात्रों की रैगिंग का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। रैगिंग की शुरुआती जानकारी एक छात्र द्वारा रेडिट थ्रेड (सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म) पर पोस्ट की गई थी। इसमें बताया गया कि फ्रेशर्स को किस तरह की यातनाओं का सामना करना पड़ा था। रेडिट पोस्ट में 9 अक्टूबर का एक वीडियो भी था जिसमें चौंकाने वाले विजुअल दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर छात्रों की रैंगिंग ली जा रही है।

इस दौरान नए छात्रों को अर्धनग्न करवा कर दौड़ाया जा रहा है। साथ ही उन्हें कई अन्य तरीकों से प्रताड़ित भी किया जा रहा है। वीडियो में दिखाया गया कि कैसे फ्रेशर्स सिर्फ अपने अंडरवियर में घूम रहे हैं और उन पर फायर हाइड्रेंट से पानी छिड़का जा रहा है। साथ ही उनसे साथी छात्रों पर अश्लील कृत्यों की नकल करने को कहा जा रहा है। वीडियो में एक सीनियर छात्र को कथित तौर पर जूनियर्स के प्राइवेट पार्ट को मारते हुए भी दिखाया गया है।

रेडिट यूजर ने घटना की जानकारी शेयर करते हुए लिखा, “हमें नंगा कर घुमाया गया … बोतल हाथ में लेकर और हस्तमैथुन करने का नाटक करने के लिए मजबूर किया गया।” वीडियो वायरल होने के बाद कॉलेज से लेकर सरकार तक एक्शन में आ गई। प्राचार्य ने मामले में आंतरिक जांच के बाद आनन-फानन में सात सीनियर छात्रों को सस्पेंड कर दिया।

रेडिट पोस्ट से वीडियो को हटा लिया गया है। लेकिन अन्य सोशल प्लेटफॉर्म पर वीडियो अभी भी वायरल है। वीडियो को कथित तौर पर 9 अक्टूबर को ‘जूनियर मिस्टर मेन्स हॉस्टल’ प्रतियोगिता के बाद शूट किया गया था। रेडिट पोस्ट ने कहा कि फ्रेशर्स को अपने अंडरवियर में परेड करने के लिए मजबूर किया गया था। इससे भी अधिक चौंकाने वाली बात यह थी कि इस घटना को वार्डन, डिप्टी वार्डन और कुछ डॉक्टरों के सामने अंजाम दिया गया।

रैगिंग के शिकार एक छात्र ने रेडिट पर पोस्ट में कहा कि नौ अक्टूबर को हुई जूनियर मिस्टर मेन्स हॉस्टल प्रतियोगिता में वार्डन, डिप्टी वार्डन और कुछ डॉक्टर भी जज रूप में मौजूद थे। इस दौरान नए छात्रों को अंडरवियर को छोड़, बाकी सब कपड़े उतार कर दिखाने के लिए मजबूर किया गया। वरिष्ठ छात्रों द्वारा जूनियर छात्रों के प्राइवेट पार्ट पर थप्पड़ मारने की भी बात सामने आई है। घटना के बाद वार्डन और डॉक्टर वहां से चले गए। इसके बाद जूनियर्स को कथित तौर पर अपने अंडरवियर में छात्रावास के मैदान में घूमने के लिए मजबूर किया गया। आरोपों के मुताबिक, जूनियर छात्रों को इसमें भाग लेने के लिए जबरदस्ती मजबूर किया गया था। जिसके दौरान उन्हें उनके साथियों के साथ अश्लील एवं सेक्सुअल एक्ट की नकल करने को कहा गया। वीडियो में दो छात्रों को एक-दूसरे को रगड़ते हुए दिखाया गया है।

 

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...