9.4 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यHC से भी मंजूर राउत की रिहाई, भावुक हुए शिवसैनिक; बोले- शेर...

HC से भी मंजूर राउत की रिहाई, भावुक हुए शिवसैनिक; बोले- शेर आ रहा है

Published on

मुंबई

पातरा चॉल घोटाले में संजय राउत की रिहाई पर हाई कोर्ट ने भी रोक लगाने से इनकार कर दिया है। अब संजय राउत आज शाम या फिर कल सुबह तक जेल से बाहर आ सकते हैं। आज ही उन्हें PMLA कोर्ट ने बेल दी थी। संजय राउत की रिहाई की खबर से शिवसेना में जश्न का माहौल है और नेता एवं कार्यकर्ता भावुक हैं। यहां तक कि शिवसेना के नेता भास्कर जाधव ने भावुक होते हुए कहा कि अब शेर बाहर आ रहा है, सावधान रहो। हाई कोर्ट ने संजय राउत की जेल से रिहाई पर रोक नहीं लगाई है, लेकिन ईडी की याचिका पर सुनवाई के लिए कल की तारीख तय की है।

संजय राउत को आज दोपहर को ही पीएमएलए कोर्ट ने बेल दी थी, जिसके बाद ईडी ने उसका विरोध करते हुए सेशन कोर्ट का रुख किया था। सेशन कोर्ट से भी संजय राउत की बेल को मंजूरी मिली थी और फिर केंद्रीय एजेंसी ने उच्च न्यायालय का रुख किया था। अब उच्च न्यायालय ने गुरुवार को बेल के खिलाफ अर्जी पर सुनवाई की बात कही है, लेकिन रिहाई के आदेश पर रोक से भी इनकार कर दिया है। संजय राउत की रिहाई की खबर आते ही ठाकरे समूह खुशी मना रहा है। पटाखे फोड़े जा रहे हैं, गुलाल फेंका जा रहा है।

संजय राउत की रिहाई से शिवसेना नेता भास्कर जाधव भावुक नजर आए। भास्कर जाधव नने कहा, ‘आज हम सब खुशी के आंसू लेकर जा रहे हैं। संजय राउत हमारे सेनानी हैं, एक सिद्धांतवादी नेता हैं। एक नेता जो अपनी स्थिति पर कायम है। ये नेता पिछले दो-चार साल से इस राज्य में लोकतंत्र पर हमला कर रहे हैं। उनके विरुद्ध वह अपनी कलम से प्रहार कर रहे थे। उन्हें रोकने के कई प्रयास किए गए, लेकिन वे नहीं रुके। अंत में उन्हें जेल में डाल दिया गया। जेल जाने के बाद भी संजय राउत थके नहीं, उन्होंने सरेंडर नहीं किया, वे और भी मजबूत होकर खड़े रहे।’

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...