9.4 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यरिहाई के बाद नरम पड़े राउत के तेवर?बोले- मुझे किसी से कोई...

रिहाई के बाद नरम पड़े राउत के तेवर?बोले- मुझे किसी से कोई दुश्मनी नहीं

Published on

नई दिल्ली

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता संजय राउत जेल से बाहर आ गए हैं। जेल से रिहा होने के बाद उनकी पहली प्रतिक्रिया भी सामने आई है। राउत ने कहा है कि हमने कुछ गलत नहीं किया है और मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार संजय राउत मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद थे। शाम करीब पांच बजे राउत के वकीलों ने जमानत आदेश आर्थर जेल रोड पहुंचाया और करीब छह बजकर 50 मिनट पर राउत जेल से बाहर निकले।

जेल से बाहर निकलने पर संजय राउत ने कहा, ‘हमने केस लड़ा और कोर्ट का ऑब्जर्वेशन आया। हमने कुछ गलत नहीं किया है। मुझे किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। मैंने 100 दिन जेल में बिताए हैं, मेरा अपराध क्या था? लोकतंत्र में मतभेज हो सकते हैं।

बॉम्बे हाई कोर्ट ने कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत को एक विशेष अदालत से मिली जमानत पर तत्काल रोक लगाने से बुधवार को इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि वह इस तरह का आदेश दोनों पक्षों को सुने बिना नहीं पारित कर सकती। संजय राउत की रिहाई के मुंबई के भांडुप में उनके घर को सजा दिया गया है। जिसकी तस्वीर भी सामने आई है।

गुरुवार को होगी सुनवाई
इसके साथ ही इसने मामले की सुनवाई के लिए गुरुवार का दिन तय किया। एक विशेष अदालत ने राउत और सह-आरोपी प्रवीण राउत की जमानत दिन में मंजूर कर ली थी और शुक्रवार तक इस जमानत आदेश पर रोक का प्रवर्तन निदेशालय का अनुरोध ठुकरा दिया था।

राउत के परिवार से उद्धव ने की बात
जमानत मिलने के बाद पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बुधवार को राउत के परिवार से फोन पर बात की और उन्हें (राउत) ‘एक ऐसा योद्धा करार दिया, जो कभी दबाव के आगे नहीं झुका।’ ठाकरे के एक नजदीकी सूत्र ने बताया कि पार्टी प्रमुख ने राउत की मां और पत्नी से फोन पर बात की और कहा कि वह राउत से जल्द मिलेंगे।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...