7.5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeभेल न्यूज़एनआरआई कॉलेज के बालाजी मंदिर में चार दिवसीय ब्रम्हा्रेत्सव आज से

एनआरआई कॉलेज के बालाजी मंदिर में चार दिवसीय ब्रम्हा्रेत्सव आज से

Published on

भोपाल

रायसेन रोड सज्जन सिंह नगर रिथत एनआरआई संस्थान में लक्ष्मी पार्वती वेंकटेंश्य बालाजी हनुमान एवं गरूण मंदिर के प्रांगण में ब्रम्हा्रेत्सव की शुरूआत गुरूवार से होगी। उत्सव के प्रथम दिन शाम 5 बजे से श्री विष्णुु सहस्त्रनामम परायणम् का पाठ किया जायेगा। बाद में विष्वक्सैन आराधना पूजा वाचन, रक्षाबंधनम, अंकुरारोपणम व तीर्थ प्रसाद गोष्टी आयोजित की जायेगी। ब्रम्हा्रेत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह 9 बजे से सुप्रभात सेवा के बाद यज्ञ का द्वार पूजा होगी व अग्निप्रतिष्ठा होगी। माता लक्ष्मी का नवकलश से अभिषेक किया जायेगा। व ध्वजारोहणम पूर्णाहुति आयोजित की जायेगी।

शुक्रवार को ही शाम को 6 बजे विष्णु सहस्त्रनाम परायणम नित्य हवन, बालाजी महाराज की विवाह बारात, पालकी व पूर्णाहुति आयोजित की जायेगी। ब्रम्हा्रेत्सव के तीसरे दिन शनिवार को सुबह 9 बजे से शांति पाठ, गोदा माता का पंचाअमृतम से विष्णुु सहस्त्रनामम व श्रंगार किया जायेगा। इसके बाद पूर्णाहुति बलिहरणम आयोजित की जायेगी। शाम को 5 बजे श्री देवी,भूदेवी के साथ बालाजी महाराज का कल्याणम अर्थात विवाह उत्सव व गाजे बाजे के साथ सपन्न होगा।

ब्रम्हा्रेत्सव के अंतिम चौथे दिन रविवार सुबह 9 बजे प्रांतकाल मूलमंत्र हवन, महाकुंभ आराधना, पूजा, सुद, हवन,महापूर्णाहुति व भगवान बालाजी का 108 कलश से किया जायेगा। पूजा का कार्यक्रम श्री श्री श्री त्रिदण्डी श्रीमन्नारायन रामानुज चिनर जियर स्वामी जी के नुवजययगण हैदराबाद निवासी प्रणीत कुमार आचार्य व प्रमिता आचार्य आत्रेया चार्य के सान्निध्य में कराया जायेगा। मंदिर के संरक्षक एनआरआई कॉलेज के मुखिया डी. सुबोध सिंह व श्रीमति जयश्री सिंह नें सभी भक्तों से अपील की है कि मंदिर में इस आयोजन का लाभ उठायें।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बीएचईएल  हरिद्वार का...