भोपाल
बिहार सांस्कृतिक परिषद के सचिव का दायित्व संभाल रहे युवा नेता सत्येन्द्र कुमार पर भूमि का अप्राधिकृत रूप से उपयोग करना, बीएचईएल क्षेत्र में झगडऩा या अशोभनीय व्यवहार करना, अवचार संबंधी कोई भी कार्य करने के लिए दुष्प्रेरित करना एवं अन्य आरोप थे। इसके लिये जांच कमेटी का गठन भी किया गया था । इस कमेटी ने अपनी विस्तृत जांच संचालित कर कार्यवाही पूर्ण करने के बाद उनका किसी भी ऐसे मामले में किसी तरह प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल होना नहीं पाया ।
कमेटी ने अपने रिपोर्ट पर उन्हें निर्दोष साबित कर दिया है। उन्हें एसडीएक्स विभाग के प्रबंधक सीपी मीना ने खिलाफ लगाए गए सभी आरोप से उन्हें मुक्त कर दिया है। एसडीएक्स विभाग के पत्र क्र./606115041/2022 दिनांक 27 मई 2022 के मुताबिक उन्हें इन आरोपों से विमुक्त किया है । इस मामले का पत्र श्री कुमार ने मीडिया को जारी किया है ।
