9.4 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यमैनपुरी लोकसभा सीट पर सुभासपा ने उतारा उम्‍मीदवार, सपा के साथ गठबंधन...

मैनपुरी लोकसभा सीट पर सुभासपा ने उतारा उम्‍मीदवार, सपा के साथ गठबंधन में लड़ा था विधानसभा चुनाव

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा व रामपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। इसको लेकर एक ओर जहां समाजवादी पार्टी और बीजेपी अभी उम्मीदवार को लेकर मंथन कर रही हैं वहीं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने मैनपुरी लोकसभा सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। ओपी राजभर ने रमाकांत कश्यप को मैनपुरी से मैदान में उतारा है। बता दें, मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट खाली हुई थी।

इसके साथ ही सुभासपा मुखिया व पूर्व मंत्री ओपी राजभर ने खतौली विधानसभा सीट के लिये रमेश प्रजापति को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वहीं रामपुर सीट पर अभी सुभासपा ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है। इटावा जिले में जनसभा के दौरान सुभासपा मुखिया ने दोनों उम्मीदवारों की आधिकारिक एलान किया है। वहीं सपा का गढ़ माने जाने वाले मैनपुरी लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी तेज प्रताप यादव को उम्मीदवार बना सकती है, वहीं बीजेपी में बैठकों का दौर जारी है।

सुभासपा के उम्‍मीदवारों के नाम
समाजवादी पार्टी के संस्थापक व पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी सीट खाली हुई है। वहीं चुनाव आयोग ने मैनपुरी लोकसभा और रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। जिसके अनुसार, पहले इन दोनों ही सीटों पर 5 दिसंबर को वोट डाले जाने थे और 8 दिसंबर को इन दोनों सीटों के नतीजे आने थे। लेकिन आजम खान की विधायकी रद्द होने का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया और सुप्रीम कोर्ट के सुझाव पर चुनाव आयोग ने रामपुर में चुनाव की अधिसूचना अगले आदेश तक रद्द कर दी है।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...