9.4 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यदामाद की हत्या में पूरा ससुराल काट रहा था जेल में सजा,...

दामाद की हत्या में पूरा ससुराल काट रहा था जेल में सजा, 6 साल बाद मिला जिंदा

Published on

पलामू,

झारखंड के पलामू में एक दामाद ने अपने ही अपहरण और हत्या की झूठी साजिश रची जिसके बाद पुलिस ने उसके सास-ससुर सहित 8 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. अब वो दामाद जिंदा निकला जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया.खुद के अपहरण और फर्जी हत्या की साजिश रचने वाला दामाद राम मिलन चौधरी उर्फ चुनिया के जिंदा पाए जाने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. छतरपुर पुलिस के सहयोग से सतबरवा पुलिस ने सोमवार को उसे पकड़ा है.

6 साल पहले रची थी साजिश
पुलिस के अनुसार तीन सितंबर 2016 को राममिलन चौधरी उर्फ चुनिया के भाई दिलीप चौधरी ने सतबरवा के पोंची गांव में उसके ससुराल के आठ लोगों पर भाई का अपहरण कर हत्या कर देने का आरोप लगाया था.इस मामले में राममिलन की पत्नी सरिता, सास कलावती, ससुर राधा चौधरी, लड़की की बहन, चाचा के साथ, कुदरत अंसारी, ललन मिस्त्री और दानिश अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. फिलहाल दानिश अंसारी अभी भी जेल में बंद है.

लड़की के भाई दीपक चौधरी ने बताया कि 2009 में सरिता का विवाह नावा बाजार के राममिलन चौधरी के साथ पूरे सामाजिक रीति-रिवाज के साथ दान दहेज देकर की गई थी. इस दौरान ससुराल वाले लगातार बहन को और दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करते थे.

दीपक ने कहा, ‘मेरे पिताजी जेल जाने के सदमे को बर्दाश्त नहीं कर सके और उनकी मौत हो गई. दीपक चौधरी के अनुसार उन्होंने पुलिस को बताया कि राममिलन जिंदा है और वह अपने घर आता जाता रहता है.इसके बाद छतरपुर पुलिस ने राममिलन चौधरी उर्फ चुनिया को भव पुलिया के पास से गिरफ्तार कर सतबरवा पुलिस को सौंप दिया. सतबरवा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार राय ने गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है.

एसपी ने क्या कहा?
इस घटना को लेकर पलामू के एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि 2016 में युवक की पत्नी के द्वारा 498ए (पति द्वारा प्रताड़ित) के तहत मामला दर्ज कराया था, उसी से बचने के लिए युवक के घरवालों ने लड़के की तरफ से अपहरण का केस दर्ज करा दिया था. इस केस में कई लोग जेल भी गए थे क्योंकि पुलिस को गुमराह किया गया था. अब आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...