8.7 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यबिहार: कर्ज के बोझ के तले दबे पूरे परिवार ने मजार पर...

बिहार: कर्ज के बोझ के तले दबे पूरे परिवार ने मजार पर जाकर खाया जहर, 5 की मौत

Published on

नवादा,

बिहार में कर्ज के बोझ में दबे एक परिवार ने मौत को गले लगा लिया है. नवादा नगर थाना क्षेत्र के न्यू एरिया मोहल्ला निवासी केदार लाल गुप्ता ने बुधवार की देर रात अपनी पत्नी और 4 बच्चे समेत जहर खा लिया. परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई, वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे डॉक्टरों ने पावापुरी विंस रेफर कर दिया था, लेकिन वहां से वापस उसे पटना रेफर कर दिया गया है.

मरने वालों में से घर के मुखिया केदार लाल गुप्ता, पत्नी अनिता कुमारी और तीन बच्चे प्रिंस कुमार, शबनम कुमारी और गुड़िया कुमारी शामिल हैं, जबकि एक बेटी साक्षी की हालत गंभीर बनी हुई है. उसे पहले पावापुरी विंस रेफर किया गया था, लेकिन फिर नवादा जिला अस्पताल भेज दिया गया है. वहां भी हालत गंभीर देखते हुए साक्षी को अब पटना रेफर किया गया है.

केदार लाल गुप्ता शहर के विजय बाजार में फल का दुकान चलाते थे और उन पर काफी कर्ज था. कर्ज को लेकर उन्हें काफी प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे तंग आकर शहर की एक मजार के पास जाकर सभी ने जहर खा लिया. मौके पर ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई, जबकि एक लड़की की हालत गंभीर थी. उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया है.

परिवार पर था 10 से 12 लाख रुपये का कर्ज
जहर खाने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई थी. इस दौरान परिवार के मुखिया केदार लाल गुप्ता की हालत थोड़ी सही थी. उनसे जब पूछा गया कि जहर क्यों खाया? तो केदार लाल गुप्ता ने कहा कि परिवार पर 10-12 लाख रुपये का कर्ज था, परिवार ने राजी खुशी होकर जहर खा लिया. इसके बाद केदार लाल गुप्ता को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई.

जहर खाने से पहले बेटे ने बनाया वीडियो
जहर खाने से पहले केदार लाल गुप्ता के बेटे प्रिंस ने एक वीडियो भी बनाया था. इस वीडियो में वह कहता है, ‘बाजार से कुछ लोगों से कर्ज लिया था और वह हम लोगों को काफी प्रताड़ित कर रहे थे, हम लोगों ने पैसा वापस करने को लेकर थोड़ा समय मांगा, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे और बार-बार धमकी दे रहे थे, जिसको लेकर सबने जहर खा लिया.’

वहीं साक्षी ने बताया कि पापा डिप्रेशन में चल रहे थे, उन्होंने कर्ज ले लिया था, हमें नहीं पता था. कर्ज किससे लिया? इस सवाल के जवाब में साक्षी ने किसी मनीष भइया का नाम लिया. खैर पुलिस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं और जांच करने की बात कह रही है.

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...