8.7 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यनोएडा: आम्रपाली में सिक्योरिटी इंचार्ज को रेप के आरोपी ने कार से...

नोएडा: आम्रपाली में सिक्योरिटी इंचार्ज को रेप के आरोपी ने कार से की कुचलने की कोशिश

Published on

नई दिल्ली,

उत्तर प्रदेश के नोएडा की एक पॉश सोसायटी में रहने वाला रेप का आरोपी जनरल मैनेजर (GM) पुलिस के पहुंचने पर फरार हो गया. पुलिस से बचकर भाग रहे आरोपी को जब सोसायटी के गार्ड्स ने रोकने की कोशिश की तो उसने सिक्योरिटी इंचार्ज समेत कई गार्ड्स को गाड़ी से कुचलने की कोशिश की. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

घटना नोएडा के सेक्टर 120 में स्थित आम्रपाली जोडिएक सोसायटी की है. नीरज सिंह एक निजी कंपनी में जनरल मैनेजर (GM) जीएम के पद पर तैनात है. उसी कंपनी में काम करने वाली एक महिला ने नीरज के ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था.

गिरफ्तारी के लिए पहुंची थी पुलिस
थाना सेक्टर 113 की पुलिस टीम नीरज को गिरफ्तार करने के लिए सोसायटी पहुंची थी. पुलिस के आने की सूचना आरोपी को लग गई, जिसके बाद वह गाड़ी में बैठकर सोसायटी से भागने लगा. नीरज को जब सोसायटी के सिक्योरिटी इंचार्ज अशोक माली ने रोकने की कोशिश की तो उसने सिक्योरिटी इंचार्ज को टक्कर मार दी और फरार हो गया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

परिजन बोले- मिल चुकी है रिलीफ
पीड़ित ने नीरज सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है. फिलहाल पुलिस की टीम ने आरोपी की तलाश में जुटी हुई है. नीरज के परिजनों ने ऑफ कैमरा बात करते हुए बताया कि नीरज को कोर्ट से रिलीफ मिल गई थी, लेकिन पुलिस ऑर्डर की हार्ड कॉपी मांग रही थी. जिस कारण नीरज को भागना पड़ा.

दिल्ली में भी सामने आया था एक केस
हाल ही में 16 अक्टूबर को दिल्ली के साकेत इलाके के मॉल में पार्किंग कर्मचारी पर कार चढ़ाने का मामला सामने आया था. यहां ACP की बेटी ने वारदात को अंजाम दिया था, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया. घटना के बाद साकेत थाना पुलिस ने कार को जब्त कर लिया था. युवती ने पार्किंग कर्मचारी के पैर पर कार का पहिया चढ़ा दिया था. इस घटना में कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गया था.

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...