8.7 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यराउत की गिरफ्तारी को जज ने क्यों बताया 'अवैध', क्या अदालत में...

राउत की गिरफ्तारी को जज ने क्यों बताया ‘अवैध’, क्या अदालत में घिरी ED

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र के पातरा चॉल स्कैम में आरोपी बनाए गए राज्यसभा सांसद संजय राउत को बेल पर जेल से रिहाई मिल गई है। पीएमएलए कोर्ट ने संजय राउत की बेल मंजूर करते हुए कई अहम टिप्पणियां भी कीं। स्पेशल जज एमजी देशपांडे ने संजय राउत और प्रवीण राउत की गिरफ्तारी को ‘अवैध’ बताते हुए कहा कि ईडी उन लोगों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है, जो मामले में मुख्य आरोपी हैं। यही नहीं जज ने कहा कि ईडी का स्टैंड इस केस में मुख्य आरोपी की पहचान को लेकर बदलता रहा है। अदालत ने यह भी कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग के नाम पर निर्दोष लोगों को विवाद में नहीं घसीटा जा सकता।

संजय राउत को मिली बेल का ईडी ने सेशन कोर्ट में भी विरोध किया, लेकिन वहां से भी उसे निराशा हाथ लगी। इसके बाद बुधवार शाम को ईडी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी, लेकिन उच्च न्यायालय ने संजय राउत की रिहाई पर रोक से इनकार कर दिया। हालांकि अदालत ने आज ईडी की अर्जी पर सुनवाई की बात कही है। अदालत ने कहा कि संजय राउत की बेल पर पीएमएलए कोर्ट ने एक महीने फैसला लिया है। ऐसे में आप हमसे यह उम्मीद क्यों करते हैं कि पूरे मामले को समझे बिना ही हम फैसला दे दें।

अदालत ने संजय राउत के अलावा मामले के सह-आरोपी प्रवीण राउत को भी बेल दे दी है। प्रवीण राउत पर आरोप है कि वह संजय राउत के लिए काम कर रहे थे और अवैध तौर पर इस परियोजना के हिस्से को बेच दिया। संजय राउत को इस केस में 102 दिनों की जेल के बाद रिहाई मिली है, जिससे शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट में जश्न का माहौल है। उद्धव ठाकरे गुट संजय राउत की रिहाई को सत्य की जीत के तौर पर दिखा रहा है। बुधवार को उद्धव ठाकरे ने बेल के फैसले के तुरंत पर बाद संजय राउत से बात की थी और फिर उनसे मुलाकात करने भी पहुंचे।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...