भोपाल
भेल में लंबे समय से जेसीएम की बैठक की मांग कर रही यूनियनों के लिये खुशी की खबर है । भेल दिल्ली कॉरपोरेट ने एक सर्कुलर जारी कर कहा है कि 29 नवंबर को जेसीएम की बैठक होगी । इस बैठक में भेल कर्मचारियों से जुड़ी कई समस्याओं पर चर्चा होगी । इधर भेल सीटू यूनियन के महामंत्री रंजीत सिंह ने बताया कि भेल कर्मचारियों के लंबित पीपी, एसआईपी, इंसेंटिव के निराकरण के लिए जेसीएम की मांग को लेकर सीटू यूनियन द्वारा आम सभा, भूख हड़ताल व टूल डाउन जैसे चरणबद्ध आंदोलन को चलाया गया था जिसमें प्रबंधन ने आंदोलन के अंतिम चरण में सीटू यूनियन से आंदोलन समाप्त करने के लिए कहा था कि नवम्बर माह के अंतिम सप्ताह में जेसीएम की बैठक आयोजित की जाएगी।
गुरूवार को भेल कारपोरेट प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 29 नवम्बर को संयुक्त समिति (जेसीएम) कि बैठक आयोजित की जाएगी जिससे संबंधित पत्र कार्पोरेट प्रबंधन शीघ्र जारी करेगा। आगामी जेसीएम बैठक में सीटू यूनियन द्वारा पीपी, एसआईपी व इंसेंटिव के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
