8.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यकानपुर में टैंक की सफाई करने उतरे 3 मजदूर, जहरीली गैस की...

कानपुर में टैंक की सफाई करने उतरे 3 मजदूर, जहरीली गैस की चपेट में आकर गई जान

Published on

कानपुर

यूपी के कानपुर में बीते डेढ़ महीनों में सेप्टिक टैंक में उतरने से 9 मजदूरों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौतें हो चुकी हैं। कानपुर में गुरुवार को टेनरी के सेप्टिक टैंक की सफाई करने के लिए तीन मजदूर उतरे थे। तीनों मजदूर जहरीली गैस की चपेट में आने से बेहोश हो गए। टेनरी कर्मचारियों ने किसी तरह से उन्हे बाहर निकालकर हैलट अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घबराए कर्मचारी शव छोड़कर भाग गए। हैलट के कर्मचारियों ने तीनों शवों को मर्चरी में रखवा दिए।

जाजमऊ थाना क्षेत्र स्थित शालीमार टेनरी में दर्दनाक हादसा हो गया। नौबस्ता बिनगवां में रहने वाले सोनू वाल्मीकी, सुखबीर और सत्यम यादव सेप्टिक टैंक की सफाई करने के लिए पहुंचे थे। सफाई के दौरान तीनों मजदूर जहरीली गैस की चपेट में आ गए। इसके बाद एक दूसरे को बचाने में टैंक के अंदर बेहोश कर गिर गए। टेनरी में काम करने वाले कर्मचारियों ने किसी तरह से तीनों मजदूरों को बाहर निकाला। हैलट ले जाते समय तीनों की सांसे चल रही थीं, लेकिन उपचार के दौरान तीनों मजदूरों ने दम तोड़ दिया।

अपनों की तलाश में परिजन पहुंचे
गुरुवार तीनों मजदूर सेप्टिक टैंक की सफाई करने के लिए निकले थे। रात में तीनों मजदूर घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को किसी अनहोनी की चिंता सताने लगी। पता लगाते हुए परिजन हैलट अस्पताल पहुंचे तो उन्हे पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है। परिवारों में कोहराम मच गया। वहीं मृतक के परिजनों ने टेनरी मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं जाजमऊ थाना प्रभारी का कहना है कि परिजन जो भी तहरीर देंगे, उसी आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।

कुछ दिनों में जहरीली गैस से मौतें
कानपुर में बीते 18 सितंबर को बर्रा के मालवीय विहार में तीन मजदूर निर्माणाधीन मकान में सेप्टिक टैंक की सटरिंग हटाने के लिए उतरे थे। जहरीली गैस की चपेट में आने से अमित, अंकित पाल, शिवा तिवारी की मौत हो गई थी। इसके बाद बीते 30 अक्टूबर को बिठूर के चकरतनपुर गांव में निर्माणाधीन मकान में सेप्टिक टैंक की सटरिंग हटाने के लिए तीन मजदूर उतरे थे। जहरीली गैस की चपेट में आने से तीनों की मौत हो गई थी।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...