15.8 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeटीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी की मौत, जिम में कार्डियक अरेस्ट से...

टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी की मौत, जिम में कार्डियक अरेस्ट से गई जान

Published on

टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी की अचानक मौत हो गई है। सिद्धांत टीवी के जाने-माने एक्टर्स में से एक थे। वो कोई सालों से मनोरंजन जगत में सुर्खियां बटोर रहे थे। हाल ही में उन्हें टीवी शो ‘क्यूं रिश्तों में कट्टी बट्टी’ में देखा गया था। एक्टर का आज यानी 11 नवंबर को निधन हो गया। वह सिर्फ 46 वर्ष के थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धांत का आज निधन हो गया। जाहिर तौर पर उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ। वह जिम में थे और अचानक जमीन पर गिर गए। उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें 45 मिनट तक पुनर्जीवित करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

राजू और दीपेश की मौत
बता दें कि ठीक ऐसे ही कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव और टीवी एक्टर दीपेश भान की भी ऐसे ही मौत हुई थी। जिम में एक्सरसाइज के दौरान ही दोनों ने अपनी जान गंवाई थी। राजू ने तो लगभग महीने भर पहले ही दुनिया को अलविदा कहा था।

सिद्धांत की शादी
बता दें कि हाल ही में एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी ने अपना नाम आनंद सूर्यवंशी से बदलकर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी कर लिया था। उन्होंने पहले इरा से शादी की थी, जो स्टार इंडिया के साथ जुड़ी हुई थीं। उनकी शादी 15 साल तक चली, फिर तलाक हो गया। कपल की एक बेटी है, जिसका नाम दीज़ा है। इरा से अलग होने के बाद, सिद्धांत सुपर मॉडल एलेसिया राउत के साथ शादी के बंधन में बंध गए, जो एक सिंगल मदर हैं और उनका एक बेटा है, जिसका नाम मार्क है।

सिद्धांत के सीरियल
सिद्धांत सूफियाना प्यार मेरा, वारिस, ममता, क्यू रिश्तों में कट्टी बट्टी जैसे शो का हिस्सा रह चुके हैं। उन्हें आखिरी बार शो जिद्दी दिल माने ना में देखा गया था।

Latest articles

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...