12 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यलड़कियों को उचक-उचक कर देखते थे... सीएम नीतीश ने खोला अपने पढाई...

लड़कियों को उचक-उचक कर देखते थे… सीएम नीतीश ने खोला अपने पढाई के दिनों का राज

Published on

पटना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के ज्ञान भवन में आयोजित शिक्षा दिवस समारोह का उद्घाटन किया। शिक्षक दिवस का मौके पर भी सीएम नीतीश ने केंद्र सरकार पर हमला करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बिहार के उन लापरवाह शिक्षकों को कड़ी चेतावनी दे डाली, जो वेतन तो लेते हैं, लेकिन बच्चों को पढ़ाते नहीं हैं। इसके अलावे उन्होंने अपने कॉलेज लाइफ के बारे में भी बताया। सीएम नीतीश ने कहा कि कॉलेज के समय में जब कोई लड़की आती दिखती थी, तो हमलोग उचक- उचक कर देखते थे।

मोबाइल के चक्कर में नहीं रहें युवा
दरअसल, सीएम नीतीश मोबाइल में लगे रहने वाले युवाओं को मैसेज दे रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मोबाइल पर अच्छी चीजों के लिए समय देना ठीक है। इस पर निर्भर हो जाना बिल्कुल सही बात नहीं है। हमें अपने आसपास के लोगों से मिलना-जुलना और बात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें खुद ऐसा लगा कि मोबाइल की लत बढ़ रही है, तो इसे छोड़ दिया। उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए कहा कि हमारे समय में कॉलेज में कोई लड़की आती थी, सभी लोग उचक-उचक कर देखने लगते थे। आज शिक्षा के क्षेत्र में बिहार की लड़कियां, लड़कों की बराबरी कर रही हैं। कई क्षेत्रों में लड़कियां आगे निकल गई हैं।

सीएम नीतीश ने बताई सरकार की उपलब्धि
मुख्यमंत्री ने इस दौरान सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। उन्होंने कहा कि बिहार में उनकी सरकार बनने के बाद कैसे शिक्षा क्षेत्र में बदलाव आया। खासकर, बालिका शिक्षा की दिशा में बेहतरीन काम हुआ। उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा का परिणाम प्रजनन दर में काफी सुधार हुआ। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की बहाली जल्द होगी। उन्होंने कुछ नये संस्थान खोलने की बात भी कही। उन्होंने इस दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लोगों ने मांग किया कि शिक्षकों की और बहाली होनी चाहिए। जल्दी बहाली होगी।

उन्होंने इशारों से अधिकारियों को कह दिया कि इसे देख लीजिए। इस दौरान उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि आप लोग बच्चे-बच्चियों को अच्छे से पढ़ाइये। आप लोगों का तनख्वाह भी हम बढ़ाएंगे। लेकिन आप लोग लड़का लड़की को पढ़ाइये। आजकल तो सारा काम नई टेक्नोलॉजी पर हो गया है। स्कूल में जाइये और पढ़ाइये। सब पढ़ाई कागज और मोबाइल पर नहीं होना चाहिए।

शिक्षकों को चेतावनी
इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह मूड में नजर आए। उन्होंने कहा कि जो लोग बच्चों को नहीं पढ़ाएंगे, उन्हें निकाल दिया जाएगा। हमें वैसे शिक्षकों की कोई जरूरत नहीं, जो शिक्षक पढ़ाएंगे उनका तनख्वाह भी बढ़ाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने कह दिया है कि और शिक्षकों की नियुक्ति करें।

Latest articles

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...