भोपाल
भेल की थ्रिफ्ट सोसायटी के चुनाव में सिर्फ उम्मीदवार पैनल बनाकर ही नहीं लड़ रहे हैं बल्कि कुछ उम्मीदवार निर्दलीय चुनाव लड़ कर अपना भाग्य आजमा रहे हैं । दरअसल इनकी माने तो पिछले 10 माह से इस संस्था के चुनाव के लिये चल रहे नूरा-कुश्ती से नाराज मानव संसाधन विभाग में लेबर वेलफेयर सुपर वाईजर के रूप में एक लोता काम करने वाला सहायक अभियंता उदयराज सिंह भी स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप मेें चुनाव लड़ रहे हैं । मिलन सार व्यक्तित्य के धनी श्री सिंह का कहना है कि वह भेल के हजारों कर्मचारियों से सीधे जुड़े हुये हैं । हमेशा उनके सुख-दुख में साथ दिया है ।
