13.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यगोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा AMU कैंपस, जरा सी बात पर युवकों...

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा AMU कैंपस, जरा सी बात पर युवकों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

Published on

अलीगढ़

एएमयू कैंपस शनिवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। दो बाहरी युवकों ने कैंपस में फायरिंग की और भागने लगे। एएमयू के सुरक्षा कर्मियों ने दोनों युवकों का पीछा कर समसाद मार्केट में हथियारों से भरे बैग के साथ पकड़ लिया। उनके कब्जे से एक तमंचा व कई कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों युवकों को सुरक्षाकर्मी प्रोक्टर कार्यालय लेकर आए। दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

एएमयू के प्रोक्टर शादाफ नासिर ने बताया कि शनिवार की दोपहर यूनिवर्सिटी कैंपस में जनरल एजुकेशन सेंटर के लॉन में कुछ छात्र-छात्राएं बैठे हुए थे। तभी दो बाइक सवार युवक आए और उन्हें धमकाने लगे। वहीं कुछ सीनियर छात्र भी बैठे हुए थे। उन्होंने दोनों युवकों का विरोध किया, तो वे डर गए और उस समय वहां से चले गए। इसके बाद वह दोबारा लौटकर आए और उन्होंने फायरिंग कर दी। जिसके बाद दोनों भागने लगे।

एएमयू के सुरक्षाकर्मी रफीक, महबूब और राशिद उनके पीछे भागे। समसाद मार्केट पर दोनों आरोपियों ने हथियारों से भरे बैग को छुपा दिया और वहां से जाने लगे। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया और पूछताछ की। उनके कब्जे से हथियारों से भरा बैग बरामद हुआ। बैग में एक तमंचा व कई कारतूस थे।

आरोपी ने बताया कि मैं बाइक से जा रहा था तो छात्र और छात्राएं मेरा मजाक बना रही थीं। इस पर मैंने एक छात्रा को बुलाया। एक छात्र ने मेरे साथ गाली गलौज की। जिसके बाद हम वहां से चले गए। इसके बाद हम दुबारा कैंपस में गए और घटना को अंजाम दिया।

एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया कि एएमयू कैंपस में कुछ छात्र और छात्राओं का ग्रुप बेटा हुआ था। तभी वहां एक व्यक्ति जिसका नाम सोहेब उर्फ असलम पहुंचा और किसी बात को लेकर उसका छात्रों के ग्रुप से झगड़ा हो गया। तब सोहेब वहां से चला गया।

वह दुबारा अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा और फायरिंग कर दी। हालांकि की फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ है। सुरक्षाकर्मियों द्वारा आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।

 

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...