13.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यफरार ULCT कमांडर प्रकाश झा की गाड़ियां जब्त, नंबर प्लेट भी ट्रस्ट...

फरार ULCT कमांडर प्रकाश झा की गाड़ियां जब्त, नंबर प्लेट भी ट्रस्ट के नाम पर…समझें पूरा मामला

Published on

गाजियाबाद

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस ने यूनिवर्सल लॉ ऑफ कम्युनिटी ट्रस्ट (ULCT) की दो गाड़ियां इंदिरापुरम क्षेत्र से बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार ये दोनों कारें वसुंधरा सेक्टर 3 में रहने वाल दिल्ली-एनसीआर कमांडर प्रकाश झा की हैं। हरियाणा के रोहतक में संगठन के कुछ सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद प्रशांत इस घर को छोड़कर अंडरग्राउंड हो गया है।

इंदिरापुरम थाने के इंस्पेक्टर देवपाल सिंह पुंढीर ने जानकारी देते हुए बताया कि फ्लैट में आरोपी प्रकाश झा अपनी फैमिली के साथ रहता है। यहीं पर दोनों गाड़ियां खड़ी मिली हैं। आस-पास के लोगों के पता चला कि आरोपी पिछले कुछ दिनों से गायब है। गाड़ियों का चेसिस और इंजन नंबर मिटाया गया है। नंबर प्लेट भी ट्रस्ट के नाम पर ही लिखा गया है।

इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी प्रकाश की तलाश में कुछ दिनों पहले ही हरियाणा पुलिस वसुंधरा की तरफ आई थी। अब गाड़ियां मिलने की जानकारी हरियाणा पुलिस को दे दी गई है। पिछले महीने रोहतक में नैशनल हाइवे पर पुलिस ने 4 गाड़ियों में सवार 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। ये सभी हंगामा कर रहे थे और मैनेजर को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे थे।

गिरफ्तार हुए आरोपी और फरार चल रहा प्रकाश झा यूनिवर्सल लॉ ऑफ कम्युनिटी ट्रस्ट (ULCT) नामक संगठन के साथ जुड़े हुए हैं। अलगाववादी विचारधारा के ये लोग खुद को भारतीय संविधान और कानून व्यवस्था से खुद को ऊपर मानते हैं। ब्रेनवॉश किए गए इन लोगों का संगठन ग्रीस से संचालित होता है। संगठन में विद्रोह करने, कानून नहीं मानने, बैंकों का कर्ज नहीं लौटाने की सीख देकर अपनी अलग दुनिया के सपने के जरिए अपराध में धकेलता है।

Latest articles

प्रदेश सरकार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर नागरिकों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने प्रयासरत : कृष्णा गौर

गोविंदपुरा विधान सभा क्षेत्र को मिली 83 लाख की सौगात भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक...

भेल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शीर्ष प्रबंधन में की गईं महत्वपूर्ण नियुक्तियां

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपने...

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

More like this

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...