13.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यसुसाइड नोट लिखवाया, फांसी से लटकने का पोज देने को कहा और......

सुसाइड नोट लिखवाया, फांसी से लटकने का पोज देने को कहा और… रिश्तेदारों को फंसाने के लिए बेटी को मार डाला

Published on

नागपुर

महाराष्ट्र के नागपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर पुलिस ने एक पिता को गिरफ्तार किया है। उसके ऊपर अपनी ही बेटी की हत्या करने का आरोप है। यह सनसनीखेज घटना शॉकिंग इसलिए है क्योंकि पिता ने बेटी से सुइसाइड नोट लिखवाया, उससे फांसी लगाने का ड्रामा करके दिखाने को कहा और मोबाइल से तस्वीरें खींची। जैसे ही बेटी ने नाटक करते हुए फांसी का फंदा गले में डाला उसने अचानक बेटी के पैरों के नीचे से स्टूल खींच लिया। मामले को पुलिस आत्महत्या का ही केस मान रही थी लेकिन फिर एक सुराग हाथ लगा और इस तरह पुलिस हत्यारे पिता तक पहुंच सकी।

घटना कलामना थाने की है। पुलिस को 6 नवंबर को 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 16 साल की छात्रा के आत्महत्या करने की सूचना मिली। पुलिस ने किशोरी के कमरे में मिले पांच सुसाइड नोट के आधार पर उसकी सौतेली मां और कुछ अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया।

2016 में हुई थी पहली पत्नी की मौत
आरोपी की पहली पत्नी ने 2016 में जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। पुलिस ने कहा कि व्यक्ति ने अपनी बेटी से यह भी लिखवाया कि सौतेला भाई उसका भी यौन शोषण करता है। उसके माता-पिता उस पर शादी करने का दबाव बना रहे हैं। पुलिस ने इसी आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया था। वे नागपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं।

हालांकि पुलिस को पिता पर शक हुआ। उसके मोबाइल की जांच की तो आत्महत्या करने वाली छात्रा की तस्वीरें मिलीं। इस दौरान उसकी 12 साल की बहन और पिता को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने साजिश की वारदात कुबूल की।

इस तरह घटना को दिया अंजाम
पुलिस ने कहा कि आरोपी ने तड़के तीन बजे लड़की और उसकी छोटी बहन को जगाया और उनसे कहा कि वह नकली आत्महत्या का नाटक करने और उसे सेलफोन में कैद करने में उसकी मदद करें। आरोपी ने अपनी बड़ी बेटी को एक स्टूल पर खड़ा कर दिया, उसके गले में एक रस्सी लपेट दी, जिसका एक सिरा छत से बंधा हुआ था। उसने अपनी बेटी को अपनी जीभ निकालने और उन तस्वीरों के लिए पोज देने के लिए भी कहा। जैसे ही उसने पोज दिया, शख्स ने स्टूल में लात मार दी।

ऐसे हुआ शक
पुलिस ने बताया कि हम लड़की की मौत के बाद परिवार की प्रतिक्रिया को लेकर आशंकित थे। कोई परेशान नहीं लग रहा था। इसके अलावा पिता के मोबाइल फोन से तस्वीरें गायब थीं। पुलिस ने पिता का मोबाइल जब्त करके डाटा रिकवरी के लिए भेजा। इस दौरान जब उसके मोबाइल में फांसी लगाते हुए तस्वीरें देखीं तो पुलिस को शक हुआ।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने अपनी बेटी से पांच सुसाइड नोट लिखवाए जिनमें संबंधित रिश्तेदारों के नाम लिखवाए और उसके कहने पर जब लड़की फंदा लगाने का नाटक करने के लिए स्टूल पर खड़ी थी तो उसने फोटो खींचा तथा स्टूल को ठोकर मारकर गिरा दिया जिससे किशोरी की अपने पिता और 12 वर्षीय बहन के सामने मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने कहा कि उसने टेलीविजन पर कुछ क्राइम सिरीज देखकर अपनी बेटी की हत्या की साजिश रची थी।

Latest articles

प्रदेश सरकार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर नागरिकों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने प्रयासरत : कृष्णा गौर

गोविंदपुरा विधान सभा क्षेत्र को मिली 83 लाख की सौगात भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक...

भेल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शीर्ष प्रबंधन में की गईं महत्वपूर्ण नियुक्तियां

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपने...

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

More like this

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...