13.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यदेश में सबसे जहरीली बिहार की हवा, टॉप प्रदूषित लिस्ट में शामिल...

देश में सबसे जहरीली बिहार की हवा, टॉप प्रदूषित लिस्ट में शामिल ये 3 शहर

Published on

पटना,

बिहार की हवा सबसे ज्यादा जहरीली है. देश में शनिवार को जिन शहरों की हवा सबसे ज्यादा खराब और खतरनाक रिकॉर्ड की गई उसमें टॉप 3 शहर बिहार के शामिल हैं. बिहार के तीन शहर मोतिहारी, सिवान और दरभंगा में हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित है. इन तीनों शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार दर्ज किया गया जो कि SEVERE यानी बेहद गंभीर कैटेगरी में माना जाता है.

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) द्वारा शनिवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, मोतिहारी में AQI 419, सिवान में 417 और दरभंगा में 404 दर्ज किया गया. साथ ही बिहार के अन्य 11 शहरों की हवा में प्रदूषण का स्तर VERY POOR यानी बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया.

बिहार के लिए जो बात सबसे ज्यादा परेशान करने वाली है, वो ये है कि प्रदेश में जहां भी प्रदूषण के स्तर की जांच करने के लिए मॉनिटरिंग स्टेशन लगे हैं, उन सभी जगहों पर हवा में प्रदूषण का स्तर POOR or ABOVE खराब या फिर बहुत ज्यादा खराब कैगेटरी में दर्ज किया गया.

इससे पहले शुक्रवार को भी देश के 10 सबसे हवा वाले शहरों में से 6 शहर बिहार के थे. जिनमें एयर क्वालिटी इंडेक्स मोतिहारी 425, सिवान 414, बेतिया 408, दरभंगा 397, बेगूसराय 390, बक्सर 387, सहरसा 367 और पटना 280 दर्ज किया गया था.

गौरतलब है पिछले दिनों नीतीश कुमार सरकार ने फसल के अवशेष यानी पराली जलाने से फैलने वाले प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है. सरकार ने उन किसानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है, जो पराली जलाते पकड़े जाते हैं.

Latest articles

प्रदेश सरकार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर नागरिकों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने प्रयासरत : कृष्णा गौर

गोविंदपुरा विधान सभा क्षेत्र को मिली 83 लाख की सौगात भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक...

भेल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शीर्ष प्रबंधन में की गईं महत्वपूर्ण नियुक्तियां

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपने...

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

More like this

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...