भोपाल
भेल की थ्रिफ्ट सोसायटी के चुनाव लड़े कमलेश नागपुरे पर रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात अज्ञात व्यक्ति ने हमला कर दिया । देर रात चुनाव परिणाम आने के बाद जब वह भेल के पिपलानी स्थित सांस्कृतिक भवन से बाहर निकले तब ही किसी अज्ञात व्यक्ति ने कमलेश नागपुरे के ऊपर हमला कर दिया जिसमेेंं उनकी आंख में चोट आई । उनका आरोप है कि आरोपी किसी अन्य यूनियन के नेताओं से मिले हुए हैं क्योंकि उनका समाचार पत्र में भी फोटो दिखाई दे रहा है । उन्हें शक है कि आरोपी थाने का नामजद आदतन अपराधी है ।
मारपीट के बाद अपराधी भाग निकला इस मामले की बीएमएस के नेता श्री नागपुरे ने पिपलानी थाने में एफआईआर दर्ज कराई । गौरतलब है कि यह हमला विचारधारा के लोगों पर किया गया है । हेवु भारतीय मजदूर संघ के द्वारा इस घटना की कड़ी निंदा की गई है तथा मांग की गई कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उस पर क्या कार्रवाई की जाए।
