1.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeहेल्थडांस-चलने से नहीं आती कैंसर की लास्ट स्टेज, स्टडी से करोड़ों लोगों...

डांस-चलने से नहीं आती कैंसर की लास्ट स्टेज, स्टडी से करोड़ों लोगों को मिली उम्मीद

Published on

जब कैंसर लास्ट स्टेज में पहुंचकर भयानक रूप ले लेता है, तो उसे मेटास्टेटिक कैंसर कहते हैं। लेकिन एक स्टडी ने दावा किया है कि चलने-डांस करने जैसी एरोबिक एक्सरसाइज करने से कैंसर की लास्ट स्टेज नहीं आती। एरोबिक एक्सरसाइज दिल को हेल्दी रखने और वेट लॉस करने में भी असरदार होती है। साल 2020 में दुनियाभर में कैंसर के कारण 1 करोड़ लोगों की जान चली गई थी। डब्ल्यूएचओ के इस डरावने आंकड़े से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितने करोड़ लोग कैंसर के शिकार हैं। लेकिन एक नई स्टडी ने कैंसर के मरीजों के लिए नई उम्मीद जगा दी है। क्योंकि यह स्टडी दावा करती है कि एरोबिक एक्सरसाइज करने से कैंसर लास्ट स्टेज में पहुंच ही नहीं पाता।

क्या कहती है स्टडी? स्टडी में रिसर्चर्स ने देखा कि एरोबिक एक्सरसाइज करने से मेटास्टेटिक कैंसर का खतरा 72 प्रतिशत तक कम हो जाता है। क्योंकि, इंटेंस एरोबिक एक्सरसाइज करने से शारीरिक अंग ज्यादा ग्लूकोज की खपत कर लेते हैं और ट्यूमर को फैलने के लिए एनर्जी नहीं मिल पाती। यह स्टडी स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ और डिपार्टमेंट ऑफ ह्यूमन जेनेटिक्स एंड बायोकेमिस्ट्री के दो वैज्ञानिकों ने मिलकर की है।

सबसे खतरनाक कैंसर है Metastatic Cancer
Cancer.gov के मुताबिक, जब कैंसर सबसे खतरनाक रूप ले लेता है और अपनी जगह से दूसरे अंगों तक फैलने लगता है, तो उसे मेटास्टेटिक कैंसर कहा जाता है। अधिकतर तरह के कैंसर में इसे कैंसर की लास्ट स्टेज कहा जाता है। लंग कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, किडनी कैंसर, स्किन कैंसर आदि कोई भी मेटास्टेटिक कैंसर बन सकता है।

कैंसर की लास्ट स्टेज के लक्षण
कैंसर की लास्ट स्टेज यानी मेटास्टेटिक कैंसर के लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं। यह इस बात पर निर्भर करता है कि कैंसर फैलकर किस अंग तक पहुंच गया है। Cancer.gov इस कैंसर के कुछ लक्षणों के बारे में बताता है। जैसे-

हड्डियों तक कैंसर पहुंचने पर दर्द और फ्रैक्चर होना
दिमाग तक कैंसर पहुंचने पर सिरदर्द, दौरा पड़ना या चक्कर आना
फेफड़ों तक कैंसर पहुंचने पर सांस फूलना
लिवर तक कैंसर पहुंचने पर पीलिया व पेट में सूजन, आदि

एरोबिक एक्सरसाइज क्या है?
रिसर्च कहती है कि जो लोग इंटेंस एरोबिक एक्सरसाइज करते हैं, उनका कैंसर लास्ट स्टेज से पहले ही ठीक हो जाता है। यहां जानना जरूरी है कि एरोबिक एक्सरसाइज क्या है और इसे कैसे करते हैं। हेल्थलाइन के अनुसार, जिन एक्सरसाइज को करने पर आपकी धड़कन और सांसें तेज हो जाएं, उसे एरोबिक एक्सरसाइज कहते हैं। एरोबिक एक्सरसाइज को करने में समय भी ज्यादा लगता है। इसे कार्डियो भी कहा जाता है।

कौन-सी एक्सरसाइज होती हैं एरोबिक?
एरोबिक एक्सरसाइज को घर, जिम या घर से बाहर किया जा सकता है। रस्सी कूदना, रनिंग करना, तेज-तेज चलना, स्विमिंग एक्सरसाइज, जुंबा या अन्य डांस करना, तेज साइकिल चलाना आदि व्यायाम एरोबिक एक्सरसाइज के बढ़िया उदाहरण हैं।

एरोबिक एक्सरसाइज से क्या फायदे मिलते हैं?
शरीर और दिमाग को फिट रखने के लिए एरोबिक एक्सरसाइज सबसे बढ़िया व्यायाम है। इसे करने से डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, नींद ना आने की दिक्कत, मोटापा, खराब मूड जैसी बीमारियां दूर हो जाती हैं। स्टेमिना और एंड्यूरेंस पावर बढ़ाने के लिए भी एरोबिक एक्सरसाइज करनी चाहिए।

हेल्दी हार्ट के लिए कितनी देर करें एरोबिक एक्सरसाइज
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन सलाह देता है कि हर दिन कम से कम 30 मिनट एरोबिक एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। आप यह व्यायाम हफ्ते में 5-6 दिन कर सकते हैं। अगर आपको एक साथ 30 मिनट का समय नहीं मिलता है, तो आप दिन में तीन बार 10-10 मिनट भी एक्सरसाइज कर सकते हैं।

तेजी से बर्न हो जाता है फैट
एरोबिक एक्सरसाइज करने से फैट बहुत तेजी से बर्न होता है। क्योंकि, इन एक्सरसाइज में आप कई सारी मसल्स का एकसाथ इस्तेमाल करते हैं, जिससे मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है। यह मेटाबॉलिज्म एनर्जी सप्लाई करने के लिए कैलोरी और फैट को तेजी से जलाने लगता है।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

भीषण सड़क हादसा बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत

भोपाल बैरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दंपती को...

अयोध्या नगर में एलएलबी की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली कानून (एलएलबी) की एक छात्रा ने देर...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...