जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता के बल पर देश-विदेश में एक अलग पहचान स्थापित की है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया के कई हिस्सों में रहने वाले प्रवासी राजस्थानी व्यापार, उद्योग और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलते और विकसित होते राजस्थान के निर्माण में प्रवासी राजस्थानियों की सक्रिय भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने आह्वान किया कि राज्य के विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रवासी राजस्थानी आगे आएं और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार प्रवासी राजस्थानियों को निवेश और उद्यम स्थापित करने के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य ऐसा अनुकूल वातावरण तैयार करना है, जिससे निवेश को बढ़ावा मिले और राज्य की अर्थव्यवस्था और अधिक मजबूत हो।
