14.7 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यमुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

Published on

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। योजना के तहत वर्षों से लंबित बिजली बिलों पर लगने वाले अधिभार (सरचार्ज) में छूट दी जा रही है तथा शेष राशि के भुगतान के लिए आसान किस्तों की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। इसी योजना का लाभ मैनपाट विकासखंड के ग्राम पथरई निवासी धनंजय तिवारी को मिला। लंबे समय से लंबित बिजली बिल के कारण उनका बकाया बढ़कर 42,900 रुपये से अधिक हो गया था, जिसे एकमुश्त जमा करना उनके लिए कठिन था।

समाधान शिविर में आवेदन करने के बाद योजना के प्रावधानों के तहत उन्हें 14,700 रुपये की सरचार्ज छूट प्रदान की गई। साथ ही शेष राशि के भुगतान के लिए किस्तों की सुविधा दी गई, जिससे उनके लिए बिल का भुगतान करना आसान हो गया। धनंजय तिवारी ने बताया कि भारी बिजली बिल के कारण वे काफी चिंतित थे, लेकिन योजना के तहत मिली राहत से उन्हें बड़ी मदद मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना आम लोगों के लिए बहुत उपयोगी साबित हो रही है।

विद्युत विभाग के अनुसार सरगुजा जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 1,07,287 उपभोक्ता हैं, जिनमें से 62,175 उपभोक्ता मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 के लिए पात्र हैं। इन उपभोक्ताओं पर कुल 91.88 करोड़ रुपये की बकाया राशि थी। अब तक योजना के तहत 28.06 करोड़ रुपये से अधिक की छूट प्रदान की जा चुकी है। कुल बकाया राशि में 43.11 करोड़ रुपये अधिभार के रूप में शामिल थे। योजना के अंतर्गत इस अधिभार में राहत देकर उपभोक्ताओं को केवल 20.70 करोड़ रुपये की भुगतान योग्य राशि का विकल्प दिया गया है।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...

More like this

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...

संगरूर में भाजपा का सीएम भगवंत मान के खिलाफ प्रदर्शन, जंजीरें पहनकर जताया विरोध

पंजाब। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को संगरूर में भगवंत सिंह मान के खिलाफ...