14.7 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यविज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Published on

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा ने कहा कि विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे संकोच छोड़कर अपने सपनों को उड़ान दें और नए विचारों के माध्यम से राज्य को प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रणी बनाने में योगदान दें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के कौशल विकास, अनुसंधान और डिजिटल सेवाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने युवाओं से नवाचारों के जरिए राजस्थान को तकनीक के क्षेत्र में ग्लोबल लीडर बनाने की अपील की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वैज्ञानिक उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘ब्रह्मगुप्त पुरस्कार’ शुरू करने की घोषणा की।

साथ ही उन्होंने बताया कि जयपुर के कोचिंग हब में एक आधुनिक इनोवेशन सेंटर स्थापित किया जाएगा, जहां विद्यार्थी और युवा उद्यमी अपने नए विचारों को विकसित कर सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और युवा उद्यमियों से संवाद किया तथा प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न नवाचारों का अवलोकन कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन भी किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और नई सोच ही राज्य के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।

Latest articles

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

संगरूर में भाजपा का सीएम भगवंत मान के खिलाफ प्रदर्शन, जंजीरें पहनकर जताया विरोध

पंजाब। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को संगरूर में भगवंत सिंह मान के खिलाफ...

More like this