5.3 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल ज्वाइंट कमेटी की बैठक में रहेंगे कर्मचारियों के मुद्दे गायब

भेल ज्वाइंट कमेटी की बैठक में रहेंगे कर्मचारियों के मुद्दे गायब

Published on

-एचएमएस ने लिखा चेयरमेन को खत

भोपाल

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल ) दिल्ली में ज्वाइंट कमेटी की पहली बैठक किये जाने के फरमान जारी हो चुके हैं । प्रतिनिधि यूनियन के चुनाव होने के बाद भोपाल सहित अन्य यूनिटों की यूनियनों ने ज्वाइंट कमेटी की बैठक कराने के लिये कई बार धरना प्रदर्शन किया । इसी कड़ी भेल दिल्ली कॉरपोरेट ने इस बैठक को कराने का फैसला लिया हैं। मजेदार बात यह है कि तमाम यूनियनें कर्मचारियों से जुड़े ज्वलंत मुद्दे पीपी और एसआईपी बोनस व रिवार्ड स्कीम को इस बैठक में शामिल करने की मांग कर रही थी जिसे कॉरपोरेट एक सिरे से नकार दिया ।

प्रबंधन द्वारा जारी किये गये सर्कुलर क्रमांक भो/मा.सा./औसा/4002/2022/455 दिनांक 16 नवंबर 22 जारी कर तमाम यूनियनों को बताया है कि इस बैठक में कॉरपोरेट कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रतिनिधि भौतिक रूप से भाग लेंगे और बैठक के ऐजेंडे में नव निर्वाचित सदस्यों का परिचय एवं भेल के स्टे्रटजिक प्लान 2022-27 को बताने के साथ वर्तमान व्यवसायिक वातावरण को साझा करेंगे । इसको लेकर न केवल यूनियन नेताओं बल्कि कर्मचारियों में भी आक्रोश व नाराजगी देखी जा रही है ।

एचएमएस के महासचिव अमर सिंह राठौर ने भेल कर्मचारियों के मुद्दों को लेकर भेल के कार्यपालक निदेशक के माध्यम से कॉरपोरेट के चेयरमेन वह मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. नलिन सिंघल को बिना देर किये ताबड़तोड़ पत्र भेज डाला । उन्होंने पत्र में लिखा है कि इस बैठक की विषय सूची में मौजूदा ज्वलंत मुद्दे पीपी,एसआईपी बोनस और इंसेंटिव स्कीम (रिवार्ड स्कीम) को शामिल नहीं किया गया इससे काफी आक्रोश है कॉरपोरेट को कारखाने में उत्पादन की रफ्तार को बनाये रखने के लिये बैठक की विषय सूची में यह मुद्दे भी शामिल किये जायें ।

फिलहाल यह मुद्दा एक फिर गरमा गया है साफ जाहिर है कि थ्रिफ्ट चुनाव का मजा ले रही अब अन्य यूनियने भी मैदान में उतरेंगी क्योंकि चुनाव जीतने के पहले प्रतिनिधि यूनियन के नेताओं ने कर्मचारियों से तीन माह के भीतर इन मुद्दों को पूरा करने का वादा किया था तो कर्मचारी भी इन्हेें चैन की नींद नहीं सोने देंगे ।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बीएचईएल  हरिद्वार का...