20.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedMobile और Laptop का एक होगा चार्जर, Apple की बढ़ी चिंता, लेकिन...

Mobile और Laptop का एक होगा चार्जर, Apple की बढ़ी चिंता, लेकिन इनकी हो गई मौज

Published on

नई दिल्ली

यूरोप से “वन नेशन वन चार्जर” की मांग भारत पहुंची थी, जिसे सरकार की तरफ से पहले ही मंजूरी दे दी गई थी। हालांकि अब वन नेशन वन चार्जर को लेकर मोबाइल कंपनियों के बीच सहमति बन गई है। सभी मोबाइल कंपनियों की तरफ से वन नेशन वन चार्जर की मांग को स्वीकार कर लिया गया है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की तरफ से इसकी जानकारी दे दी गई है। ऐसे में अब देश में मोबाइल-लैपटॉप के लिए एक सिंगल चार्जर होगा। इस कॉमन चार्जर के तौर पर USB Type-C चार्जर पर सहमति बनी है।

एक चार्जर से हो जाएगा काम
मतलब USB Type-C चार्जर से मोबाइल टैबलेट और लैपटॉप को चार्ज किया जा सकेगा। यह फैसला उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा, जिनके लैपटॉप, टैबलेट और मोबाइल फोन USB Type-C चार्जर के साथ आते हैं। ऐसे यूजर्स किसी भी दूसरे के चार्जर से मोबाइल, टैबलेट और लैपटॉप को चार्ज कर पाएंगे। वही चार्जर घर भूल जाने वालों को भी फोन चार्ज करने को लेकर कोई दिक्कत नहीं होगी। कॉमन चार्जर से देश में इलेक्ट्रिक कचरे में कमी लाने में मदद मिलेगी।

यूरोपियन यूनियन ने दी मंजूरी
भारत से पहले यूरोपियन यूनियन में इस साल 7 जून को कॉमन स्टैंडर्ड चार्जर के तौर पर USB Type-C चार्जिंग को मंजूरी दी गई थी। इस मंजूरी के बाद सभी स्मार्टफोन के लिए कॉमन USB Type-C चार्जिंग को मंजूरी दी गई थी। ऐसे में साल 2024 के मध्य तक सभी स्मार्टफोन के लिए USB-C पोर्ट अनिवार्य कर दिया गया है। इसमें Apple डिवाइस को भी शामिल किया गया है। ऐसे में Apple को चार्जिंग केबल में बदलाव करना होगा। लेकिन जिन एंड्रॉइड स्मार्टफोन में पहले से USB Type C पोर्ट दिया जा रहा है, उनकी मौज आ गई है।

इस वजह से आ रहा कॉमन चार्जर नियम
भारत की चिंता है कि यूरोपियन यूनियन के इस तरह के फैसले के बाद यूरोप का सारा इलेक्ट्रिक कचरा भारत शिफ्ट किया जा सकता है। ऐसे में भारत सरकार की तरफ से जल्द से जल्द USB Type-C पोर्ट को मंजूरी मिलने पर काम किया जा रहा है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...