20.3 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedकौन हैं संध्या देवनाथन, जो भारत में संभालेंगी फेसबुक वाली कंपनी मेटा...

कौन हैं संध्या देवनाथन, जो भारत में संभालेंगी फेसबुक वाली कंपनी मेटा की कमान

Published on

नई दिल्ली

फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ( Meta) ने संध्या देवनाथन के हाथों में मेटा इंडिया की कमान सौंप दी है। अजित मोहन के इस्तीफे के बाद संध्या देवनाथन को मेटा इंडिया हेड बनाया गया है। संध्या 1 जनवरी 2023 से अपना कार्यभार संभालेंगी और डैन नियरी को रिपोर्ट करेंगी । बता दें कि अजीत मोहन ने इसी महीने की शुरुआत में मेटा इंडिया के पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद अब देवनाथन को ये अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संध्या को गेमिंग का एक्सपर्ट माना जाता है और वे महिलाओं को गेमिंग इंडस्ट्री में आने के लिए प्रेरित करती हैं। वह साल 2016 फेसबुक के साथ जुड़ी और कंपनी के गेमिंग कारोबार को बढ़ाने में अहम रोल निभा रही हैं। मेटा इंडिया हेड के तौर पर वो भारत में मेटा के लिए बड़े ब्रांडों, क्रिएटर्स, एडवरटाइजर्स, पार्टनर्स के साथ संबंधों को मजबूर करने और कंपनी के कारोबार को बढ़ाने के लिए काम करेंगी। उनका फोकस कंपनी के रेवेन्यू ग्रोथ को गति देना होगा।

कौन हैं संध्या देवनाथन
संध्या देवनाथन के लिंक्डइन प्रोफाइल पर मौजूद जानकारी के मुताबिक वो एक ग्लोबल बिजनस लीडर के तौर पर जानी जाती हैं। पिछले 22 सालों से अंतरराष्ट्रीय स्तर की कई बड़ी कंपनियों में बैंकिंग, पेमेंट, टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट के तौर पर काम कर चुकी हैं। उन्होंने साल 2000 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से MBA की डिग्री हासिल की है। उन्होंने मेटा के ई-कॉमर्स इनिशिएटिव पर प्रमुखता से काम किया है।

साल 2016 में मेटा से जुड़ने के बाद उन्होंने सिंगापुर और वियतनाम में कंपनी के बिजनस को बढ़ाने में अहम जिम्मेदारी निभाई , जिसके बाद वो साल 2020 में APAC के लिए गेमिंग लीड के तौर पर इंडोनेशिया चली गईं। इसके अलावा वो प्ले फॉरवर्ड के लिए ग्लोबल लीड रही हैं। उन्होंने पेपर फाइनेंशियल सर्विसेज के बोर्ड में भी काम किया है और अब वो मेटा का कारोबार बढ़ाने के लिए अपने देश लौट रही हैं। देवनाथन वूमने@एपीएसी की एग्जीक्यूटिव स्पांसर भी हैं ।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...