20.3 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedपंजाबी सिंंगर बब्बू मान को जान से मारने का प्लान, तैयार किए...

पंजाबी सिंंगर बब्बू मान को जान से मारने का प्लान, तैयार किए जा रहे थे नाबालिग लड़के

Published on

नई दिल्ली,

पंजाब में कानून व्यवस्था को लेकर लगातार हर रोज नई खबरें सामने आ रही हैं. कुछ समय पहले पंजाब में सिद्धू मुसेवाला का कत्ल गैंगस्टर द्वारा कर दिया गया था. उसके बाद सुधीर सूरी का और उसके बाद डेरा प्रेमी संदीप का भी कत्ल कर दिया गया था. वहीं अब पंजाबी गायक बब्बू मांन को भी फोन पर धमकी मिलने का मामला सामने आ रहा है. जिसको लेकर उनके घर के बाहर पुलिस द्वारा सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

फेमस सिंगर को मिली धमकी
पंजाब के फेमस सिंगर बब्बू मान को जान से मारने की धमकी मिली है. हालांकि अभी तक पुलिस के आला अधिकारियों ने ऑफिशियल तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है. लेकिन मिली धमकी के तहत उनकी सुरक्षा के पुख्ता के इंतजाम कर दिए गए हैं. बताया जा रहा है कि ये धमकी बब्बू को फोन पर मिली है. बब्बू को ये धमकी बंबीहा गैंग के ग्रूप मेंबर्स की तरफ से दी गई है.

बंबीहा ग्रूप ने दी धमकी
पंजाब पुलिस की माने तो बंबीहा ग्रुप की तरफ से बब्बू मान को मारने के लिए नाबालिक लड़कों की मदद ली जा सकती है. इस काम को अंजाम देने के लिए उन्हें ट्रेनिंग भी दी जा रही है. बब्बू को मारने के लिए ये गैंग उन लोगों को तैयार कर रहा है, जिनका ना कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड हो, और जो नाबालिग हो.

कौन हैं बब्बू मान
पंजाब के फेमस सिंगर बब्बू मान का असली नाम तेजिंदर सिंह मान है. फतेहगढ़ साहिब के खांट गांव में जन्में बब्बू ने अपनी पढ़ाई लिखाई पंजाब से ही पूरी की है. बब्बू ने साल 1998 में सिंगिंग की दुनिया में कदम रखा था. उनका पहला गाना सज्जन रुमाल दे गया एल्बम था. बब्बू के शुरुआती आए सभी गाने हिट रहे थे, लेकिन उन्हें असल पहचान 2001 में आए ‘सौन दी झड़ी’ गाने से मिली.

बब्बू ने फिल्मों में भी बतौर एक्टर काम किया है. उन्होंने 2003 में फिल्म हवाएं से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद बब्बू रब ने बनाइयां जोड़ियां, हशर: अ लव स्टोरी, वादा रहा, एकम – सन ऑफ सॉइल, फिल्मों में भी काम किया. बब्बू ने हिंदी गाने भी गाए हैं. मेरा गम उनका पहला हिंदी एलबम था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था. बब्बू की फैन फॉलोइंग लाखों में है.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...