-इंटरनेशनल क्वालिटी सर्किल सम्मेलन में ट्रांसफार्मर विभाग को मिला गोल्ड अवार्ड
भोपाल
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित इंटरनेशनल क्वालिटी सर्किल सम्मेलन में 20 से अधिक देशों ने भाग लिया जिसमें बीएचईएल, भोपाल का प्रतिनिधित्व करते हुए न्यू टीआरएम ब्लॉक में कार्यरत क्वालिटी सर्किल टीम 677 ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और प्रथम पुरुस्कार गोल्ड अवार्ड प्राप्त करने में सफलता हासिल की।
इस प्रतियोगिता के लिए टीम ने लगातार तीन वर्षो से यूनिट व नेशनल स्तर पर सफलता प्राप्त करते हुए इस अंतरराष्ट्र्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। यह पुरस्कार अपने कार्य क्षेत्र में नई सोच, कार्य को सरल बनाने, क्वालिटी लाने व नए टूल एवं टेक्निक का विकास करने के लिए दिया जाता है। प्रोजेक्ट का शीर्षक में वैक्युम प्लांट की क्षमता बढ़ाना था जो निरंतर आर्थिक लाभ के साथ प्रोडक्ट की क्वालिटी को बढ़ाता एवं प्रोडक्शन समय को घटाता है। टीम की इस उपलब्धि पर कार्यपालक निदेशक विनय निगम एवं महाप्रबंधक अविनाश चंद्रा ने बधाई दी है।
फैसिलिटेटर संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम रमाकांत शर्मा, रंजीत जैसवार , अश्विनी साहू , व अब्दुल हफीज ने अपनी लगन व मेहनत से अंतरराष्ट्र्रीय मंच पर ना केवल बीएचईएल बल्कि देश का नाम भी रोशन किया है। इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने में महाप्रबंधक श्री अविनाश चंद्रा, महाप्रबंधक राहुल बंसल, विभाग प्रमुख अमूल्य देवता एवं दीपक वर्मा का बहुमूल्य योगदान रहा।
भेल कर्मी ने बांग्लादेश में की सफलतापूर्वक मोटर कमिशिनंग
मोटर सर्विस (कलपुर्जे एवं सेवा) विभाग भेल भोपाल सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित आर्टिजन ग्रेड 2 अतुल मालवीय ने बांग्लादेश के शाह सीमेंट इंडस्ट्रीज जिसका नाम में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में विश्व के सबसे बड़े वर्टिकल रोलर मिल के लिए दर्ज है । भेल में निर्मित मोटर की कमिशिनंग सफलतापूर्वक कर क्शन/ऑपरेशन के लिए मात्र 4 दिन में हैंड ओवर किया । बांग्लादेश के सीमेंट उद्योग में लगभग 15 साल से स्थापित शाह सीमेंट का 600 मीट्रिक टन प्रति घंटे ग्राइंडिंग उत्पादन शुरू हो गया है । मोटर सर्विस विभाग देश एवं विदेशों में अपने अमूल्य ग्राहकों को त्वरित सेवा प्रदान करता रहा है । निश्चित तौर पर भेल भोपाल के इतिहास में यह एक बेंच मार्क के रूप में दर्ज किया जाएगा वर्तमान समय में भेल भोपाल यूनिट मार्केट की कड़ी प्रतिस्पर्धा से गुजर रही है । ग्राहकों को समय पर मांग और आपूर्ति प्रदान की जाए ताकि विश्व स्तरीय कड़ी प्रतिस्पर्धा में ज्यादा से ज्यादा ऑर्डर प्राप्त हो सके। ग्राहक संतुष्टि ही विश्व स्तरीय इंजीनियरिंग उपक्रम महारत्न कंपनी की उपलब्धि है।
