20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedआमिर खान की बेटी आयरा की हुई सगाई, लाल रंग के गाउन...

आमिर खान की बेटी आयरा की हुई सगाई, लाल रंग के गाउन में लग रहीं ब्यूटीफुल

Published on

आमिर खान की बेटी आयरा खान ने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे से सगाई कर ली है. कुछ महीनों पहले ही आयरा को नूपुर ने प्रपोज किया था. इस प्रपोजल का वीडियो आयरा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. अब दोनों की ऑफिशियल सगाई भी हो गई है. इस सेलिब्रेशन में आमिर खान और उनके पूरे परिवार ने शिरकत करने पहुंचा.

पूरे खान परिवार की तस्वीरें सामने आ गई हैं. इनमें आयरा को लाल रंग के खूबसूरत गाउन में देखा जा सकता है. वहीं नूपुर शिखरे ब्लैक कलर का टक्सीडो पहने पैपराजी के लिए पोज करते नजर आए. दोनों के चेहरों पर बड़ी-सी स्माइल थी और ग्लो भी था. इसके अलावा आमिर खान को भी इस मौके पर कभी ना देखे रूप में स्पॉट किया गया.

लंबी सफेद दाढ़ी में आमिर खान को पहचान पाना काफी मुश्किल था. सफेद रंग का कुर्ता और पायजामा पहने आमिर खान ने कैमरा के लिए पोज किया. आंखों पर काला चश्मा लगाए वो काफी अच्छे लग रहे थे. आमिर की पहली पत्नी और आयरा खान की रीना दत्ता भी बेटी की सगाई में स्टाइलिश अंदाज में पहुंची थीं. क्रीम और पीले रंग की साड़ी को पहने रीना काफी बढ़िया लग रही थीं.

आयरा के मां-बाप के अलावा उनका बाद भाई जुनैद खान, किरण राव और छोटा भाई आजाद राव खान भी सेरेमनी में पहुंचे थे. आयरा की दादी जीनत हुसैन और कजिन भाई इमरान खान को भी सेरेमनी का हिस्सा बनते देखा गया. आमिर खान की दोनों बहनें निखत और फरहत भी यहां पहुंची थीं. एक्ट्रेस फातिमा सना शेख भी सगाई में शामिल हुईं. सबसे हैरान कर देने वाला था आमिर खान का लुक. सफेद दाढ़ी-बालों के साथ आमिर को देखना फैंस के लिए काफी चौंका रहा था.

आमिर खान के परिवार के एक करीबी ने बताया है कि उनके दोस्तों के लिए अचानक हुई ये सगाई सरप्राइज वाली बात बिल्कुल नहीं थी. करीबी ने बताया है कि दोनों बच्चों ने सगाई करने का फैसला कुछ हफ्तों पहले किया था. उन्होंने कहा, ‘वो दोनों एक दूसरे के प्यार में पागल हैं. दोनों का रिश्ता बहुत सिंपल और असली है. ये रिश्ता काफी खूबसूरत है. आयरा कोई बड़ी सगाई नहीं चाहती थीं और इसीलिए दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में एक दूसरे को अंगूठी पहनाने का फैसला किया.

लॉकडाउन में दोनों को हुआ प्यार
आयरा खान और नूपुर शिखरे के रिश्ते की शुरुआत साल 2020 में हुई थी. नूपुर, स्टारकिड के जिम ट्रेनर हुआ करते थे. बताया जाता है कि आमिर खान को भी नूपुर शिखरे ट्रेन कर चुके हैं. लॉकडाउन के समय में दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और उन्हें प्यार हो गया. इंस्टाग्राम पर आयरा और नूपुर ने अपने रिश्ते को उसी समय में ऑफिशियल किया था. सितंबर 2022 को नूपुर ने अपने एक कॉम्पिटिशन के बाद आयरा को प्रपोज किया था. इसके बाद अब दोनों ने घरवालों की मौजूदगी में सगाई रचा ली है.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...