20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedव्यक्ति की सुंदरता उसके कर्म व व्यवहार से होती-संत श्री मुरलीधर जी...

व्यक्ति की सुंदरता उसके कर्म व व्यवहार से होती-संत श्री मुरलीधर जी महाराज

Published on

भोपाल

जंबूरी मैदान आयोजित नौ दिवसीय श्री राम कथा पांचवा दिन प्रसिद्ध कथा वाचक मानस मर्मज्ञ संत श्री मुरलीधर जी महाराज ने गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज द्वारा रचित श्री रामचरितमानस के बालकांड में जगत जननी मां सीता के स्वयंवर प्रसंग के तहत भगवान श्रीराम व भ्राता लक्ष्मण द्वारा जनकपुर भ्रमण व सीता जी द्वारा पुष्प वाटिका में गौरी पूजन प्रसंग का बड़ा ही सुंदर वर्णन किया। रामायण जी की सुंदर भाव मय चौपाइयां सुनकर श्रोता आनंदित नजर आए।

कथा प्रसंग के माध्यम से पूज्य महाराज जी ने कहा कि व्यक्ति को बाहर की अपेक्षा भीतर से सुंदर बनने की आवश्यकता है वर्तमान समय में नई पीढ़ी के युवक-युवती केवल बाहरी दिखावे व झूठे सौंदर्य की तरफ आकर्षित होते हैं जिसका परिणाम आए दिन हमें देखने को मिल रहा है। व्यक्ति की सुंदरता उसके कर्म व व्यवहार से होती है न कि सुंदर वस्त्र व शारीरिक सौंदर्य से।

सकल समाज वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के प्रवक्ता बलवंत सिंह रघुवंशी एवं उपाध्यक्ष हरीश बाथवी ने बताया कि शुक्रवार की कथा में वाराणसी से पधारे परम पूज्य योगी रामानंदाचार्य जी महाराज का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ ।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...