20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedवृद्ध आश्रम से बचना है तो सनातन परंपरा को अपनाएं - संत...

वृद्ध आश्रम से बचना है तो सनातन परंपरा को अपनाएं – संत मुरलीधर महाराज

Published on

-सनातन परंपरा से ही बुजुर्गों को सम्मान मिलेगा
-यू तो धाम धाम में सुख है, लेकिन सुखों का धाम केबल राम हैं

भोपाल

सनातन धर्म की विचारधारा से अलग होने का परिणाम यह है कि आज सबसे ज्यादा संकट गौ माता और वृद्धजन पर है । सनातन परंपरा में हमेशा बुजुर्गों को सम्मान दिया जाता है मातृ देवो भव, पितृ देवो,, भव, आचार्य देवो भव की परंपरा है लेकिन सनातन परंपरा से अलग होने से आज वृद्ध आश्रम की जरूरत पड़ गई है , जवानी अंधी होती है रास्ता भटक जाती है लेकिन अगर बुजुर्गों का साथ मिलता रहा तो इसी में कल्याण है।

जंबूरी मैदान में आयोजित राम कथा के छठवें दिन संत मुरलीधर महाराज द्वारा धनुष यज्ञ एवं राम जानकी विवाह का शुभ मधुर प्रसंग सुनते हुए श्रीरामचरित मानस की चौपाईयों के गायन के साथ वर्णन करते हुए कहा कि हमें धर्मशील होना पड़ेगा यदि हम धर्मशील है तो हमें इसके अलावा और कुछ करने की आवश्यकता नहीं । जैसे सागर में सभी नदियां जाकर समाहित हो जाती है उसकी अपनी कामना नहीं होती है उसी तरह यदि हम भी धर्मशील रहेंगे तो सभी सुख संपत्ति स्वयं अपने आप आ जाती है ।

शनिवार को धनुष यज्ञ प्रसंग और लक्ष्मण परशुराम संवाद का बखान करते हुए महाराज जी ने कहा कि परशुराम जी ने जब भगवान राम का व्यापक स्वरूप देखा तो नतमस्तक हो गये । उहोंने कहा कि यूं तो धाम-धाम में सुख है लेकिन राम नाम सुखों का धाम है । कालयुग में केवल राम नाम आधार हैं । इसके बाद बड़ी सुंदर सुमधुर चौपाइयों के साथ राम जानकी विवाह का वर्णन किया। उनके मंत्र मुग्ध भजनों पर सखी धनुष बड़ो विकराल राम रघुवर छोटो सो राम गले डालो माला री झुक जइयो लल्लन माता कौशल्या के लाल जैसे भजनों पर भक्त गण झुमकर नाचते रहे।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...