-दिल्ली कूच की तैयारी भी शुरू
भोपाल
भेल की प्रतिनिधि यूनियन के चुनाव में एक सीट लेकर आई एचएमएस यूनियन ने आर-पार की लड़ाई का मन बना ही लिया है । यूनियन के महासचिव अमर सिंह राठौर की माने तो ज्वाइंट कमेटी की बैठक में कर्मचारियों को ज्वलंत आर्थिक मुद्दे बैठक के एजेन्डा से ही गायब है इसलिये एजेन्डा के सब्जेक्ट से हटकर इन पर कोई चर्चा ही नहीं होगी तो ऐसी ज्वाइंट कमेटी की बैठक में लाखों खर्च करने से बेहतर है कि प्रबंधन सबको ई-मेल द्वारा अपने स्टे्रटेजिक प्लान से अवगत करा दें ।
उन्होंने कहा की जब कारखाने के शॉप में बेहतर मशीन टूल्स,पर्याप्त सेफ्टी उपकरण,सर्फ,साबुन,डस्टर क्लॉथ नहीं है उस पर कर्मचारियों को जरूरी चिकित्सा,स्कूल,काम से बाहर जाने के लिये मिलने वाला गेट पास तक उपलब्ध नहीं है वहीं ज्वाइंट कमेटी कर्मचारियों के मुद्दे भी गायब कर दिये हैं ऐसे में बड़े स्तर पर आंदोलन करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है । आंदोलन के बाद भी नहीं सुना तो यूनियन दिल्ली कूच करेगी यही नहीं ज्वाइंट कमेटी की बैठक का हमारी यूनियन पूरी तरह बहिष्कार करेगी ।
