18.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeभेल न्यूज़व्यापारिक परिवेश में बीएचईएल की पॉवर सेक्टर के अलावा परिवहन, रक्षा उपकरण,...

व्यापारिक परिवेश में बीएचईएल की पॉवर सेक्टर के अलावा परिवहन, रक्षा उपकरण, एयरोस्पेस में साख : डायरेक्टर पॉवर

Published on

-कई कंपनी के अफसरों ने किया कारखाने का विजिट

भोपाल

बीएचईएल मेंं शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में उपिन्दर सिंह मठारू,निदेशक पॉवर एवं निदेशक मानव सांसाधन विभाग अतिरिक्त प्रभार ने विशेष मुख्य सचिव ऊर्जा विभाग तेलंगाना,सीएमडी, टीएसजेनको एवं टीएस ट्रांस्को विशेष मुख्य सचिव, हाउसिंग विभाग आंध्रप्रदेश, एमडी एपीजेनको,सीईओ एपीएनबी एमडी, चेसकॉम सीएमडी, एपीसीपीडीसीएल, चेयरमेन एपटिडको, सीएमडी टीएसएसपीडीसीएल,एमडी टीएसडब्ल्यू, आरआईडीसीजे एमडी, टीएस ट्रांसको सीएमडी, पीएफसी एवं विभिन्न पॉवर कंपनियों के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एवं शीर्ष अधिकारियों का स्वागत करते हुए बीएचईएल के विभिन्न उत्पादों, कंपनी की भावी व्यावसायिक योजनाओं एवं बीएचईएल में विद्युत उपकरण निर्माण तथा उद्योग क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप उपलब्ध अत्याधुनिक विश्वस्तरीय सुविधाओं के विषय में जानकारी दी ।

उन्होंने इस मौके पर कहा कि बीएचईएल देश के अति महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग कंपनी के रूप में स्थापित है और बदलते हुए व्यापारिक परिवेश में सामंजस्य स्थापित करते हुए पॉवर सेक्टर के अलावा परिवहन, रक्षा उपकरण, एयरोस्पेस में बीएचईएल ने अपनी साख स्थापित की है ।

इस अवसर पर आरएस ढिल्लन, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (पीएफसी) ने बीएचईएल और बीएचईएल, भोपाल में उपलब्ध सुविधाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्युत उपकरण निर्माण तथा उद्योग क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप यहां विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध है । उन्होंने देश के विकास में बीएचईएल जैसे संस्थान की भूमिका की प्रशंसा की ।

इस अवसर पर विनय निगम, कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल, भोपाल ने यूनिट के उत्पादों एवं सुविधाओं के विषय में जानकारी देते हुए यूनिट पघारने पर सभी विशिष्ट प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया । प्रतिनिधि मंडल के सभी सदस्यों ने प्लांट के स्विचगियर, इलेक्ट्रिक मोटर्स, हाइड्रो ब्लॉक, हाइड्रो लैब, यूएचवी लैब एवं न्यू ट्रांसफार्मर ब्लॉक तथा गोल्डन जुबली ब्लॉक का विजिट किया और यहां उपलब्ध अत्याधुनिक एवं विश्व स्तरीय तकनीकी सुविधाओं की प्रशंसा की ।

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

भेल में तय समय सीमा में तैयार हुआ ट्रैक्शन अल्टरनेटर और मोटर का अंतिम सेट, लागत की हुई बचत

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के फीडर विभाग के ब्लॉक-10 स्थित प्रेस...

​ताजिंदर गुप्ता को भेल के निदेशक (HR) का अतिरिक्त प्रभार मिला

नई दिल्ली। भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL)...

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...