18 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedशहनाज गिल को लपककर राखी सावंत ने लगाया गले, फैंस बोले- ये...

शहनाज गिल को लपककर राखी सावंत ने लगाया गले, फैंस बोले- ये दोनों कितने क्यूट हैं यार

Published on

शनिवार की रात फिल्मफेयर मिडल ईस्ट अर्चीवमेंट नाइट सजी। जहां बॉलीवुड से लेकर तमाम टीवी सेलेब्स ने जमकर एन्जॉय किया। कुछ फनी मूमेंट कैप्चर हुए तो कुछ ग्लैमरस। इस हसीन रात का एक मौका राखी सावंत और शहनाज गिल का भी है जिसे देख फैंस बार बार देखना पसंद कर रहे हैं। साथ ही कह रहे हैं कि राखी और शहनाज दोनों ही बहुत क्यूट है। जी हां, शहनाज गिल और राखी सावंत का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों गले मिलते और मस्ती करते दिख रहे हैं।

शनिवार की रात फिल्मफेयर मिडल ईस्ट अर्चीवमेंट नाइट का कार्यक्रम था जहां रणवीर सिंह से लेकर तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा समेत कई स्टार्स नजर आए। इस दौरान राखी सावंत का जलवा भी देखने को मिला तो क्यूट और चुलबुली शहनाज गिल भी ब्लैक आउटफिट में कहर डालती नजर आईं।

फैंस ने राखी सावंत और शहनाज के लिए कही ये बात
इस कार्यक्रम में जब राखी सावंत ने शहनाज गिल को देखा तो वह तुरंत उनके पास गईं और गोदी में एक्ट्रेस को उठा लिया। इस बीच दोनों की हंसी मजाक कैमरे में कैद हो गया और दोनों की ये दोस्ती देख उनके फैंस खासा खुश हो रहे हैं। कमेंट्स बॉक्स में दोनों के फैंस ने खूब रिएक्ट किया और कहने लगे कि राखी सच में बहुत स्वीट हैं। कुछ ने कहा कि शहनाज डॉल लग रही हैं तो कुछ ने कहा कि दोनों मस्त दिख रहे हैं।

सिद्धार्थ शुक्ला के लिए शहनाज गिल की दिलदारी
बता दें इस अवॉर्ड नाइट में शहनाज गिल ने अपना अवॉर्ड सिद्धार्थ शुक्ला को नॉमिनेट किया। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ शुक्ला का बहुत बहुत शुक्रिया। आपकी वजह से मैं आज हां तक पहुंची हूं। आपने मुझपर बहुत कुछ इन्वेस्ट किया। सिद्धार्थ शुक्ला ये अवॉर्ड आपके लिए है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...