18 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedमहंगा हो गया दूध, मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानिए अब कितनी...

महंगा हो गया दूध, मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानिए अब कितनी चुकानी होगी कीमत

Published on

नई दिल्ली

दूध की महंगाई थमने का नाम नहीं ले रही है। मदर डेयरी ने दूध की कीमतें बढ़ा दी हैं। मदर डेयरी ने फुल क्रीम दूध की कीमत में एक रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। साथ ही टोकन वाले दूध में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में ये दाम बढ़ाए हैं। नई कीमतें सोमवार से लागू हो जाएंगी। कंपनी का कहना है कि लागत बढ़ने के चलते दूध की कीमतों में इजाफा किया गया है। मदर डेयरी के बाद अब दूसरी कंपनियां भी दूध के दाम बढ़ा सकती हैं।

इस साल चौथी बार बढ़ी कीमतें
इस तरह मदर डेयरी ने इस साल चौथी बार दूध की कीमतों में इजाफा किया है। मदर डेयरी दिल्ली एनसीआर में सबसे बड़े दूध सप्लायर में से एक है। इसकी यहां 30 लाख लीटर प्रति दिन की खपत है। मदर डेयरी ने फुल क्रीम दूध की कीमत को 1 रुपये बढ़ाकर 64 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। कंपनी के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। हालांकि, कंपनी ने फुल क्रीम दूध के 500 मिलीलीटर यानी आधा किलो के पैक पर कीमतों को नहीं बढ़ाया है।

ये हैं नए दाम
मदर डेयरी के प्रवक्ता ने कहा, ‘फुल क्रीम दूध का भाव 63 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 64 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। टोकन मिल्क के भाव को 48 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 50 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। फुल क्रीम दूध के आधा किलो के पैक पर कीमतें नहीं बढ़ाई गई हैं।’

दूध की मांग और सप्लाई में भारी अंतर
दूध की कीमतों में बढ़ोतरी घरेलू बजट को प्रभावित करेगी, क्योंकि इस समय खाद्य मुद्रास्फीति पहले ही काफी अधिक है। मदर डेयरी ने कीमतों में बढ़ोतरी के लिए डेयरी किसानों से कच्चे दूध की खरीद लागत में बढ़ोतरी को जिम्मेदार ठहराया। प्रवक्ता ने कहा, ‘इस साल डेयरी उद्योग में दूध की मांग और आपूर्ति में भारी अंतर देखा जा रहा है।’ कंपनी ने कहा कि कच्चे दूध की उपलब्धता चारे की बढ़ती लागत और अनिश्चित मानसून के कारण प्रभावित हुई है। मदर डेयरी ने कहा कि इसके अलावा प्रसंस्कृत दूध की मांग काफी बढ़ गई है। प्रवक्ता ने कहा, ‘त्योहारी मौसम के बाद भी मांग-आपूर्ति में अंतर के कारण कच्चे दूध की कीमतों में मजबूती आई है।’

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...