11.5 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराजनीतिनड्डा, धामी, खट्टर, हिमंत...एमसीडी चुनाव के लिए प्रचार में उतरी पूरी बीजेपी...

नड्डा, धामी, खट्टर, हिमंत…एमसीडी चुनाव के लिए प्रचार में उतरी पूरी बीजेपी ब्रिगेड

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली एमसीडी चुनाव को अब कुछ ही दिन शेष हैं। भारतीय जनता पार्टी ने इसे देखते हुए आज राजधानी में कद्दावर नेताओं की फौज उतार दी। इनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा मौजूद रहे।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संगम विहार से रोड शो किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता केजरीवाल से ठगी हुई महसूस कर रही है, उनके साथ धोखा हुआ है। केजरीवाल की सरकार कुशासन की मूर्ति है और भ्रष्टाचार में डूबी सरकार है रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने MCD चुनाव को लेकर उत्तम नगर में रोड शो किया। उनके साथ बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा भी मौजूद रहे।

केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह शहीद भगत सिंह कॉलेज से चिराग दिल्ली तक भाजपा की ‘विजय संकल्प’ रोड शो में शामिल हुए। इस दौरान वह केजरीवाल सरकार पर जमकर बरसे। जितेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता दिल्ली की सड़कों पर उतरे हैं जिससे दिल्ली के लोगों को समझा सकें कि कैसे आम आदमी पार्टी ने लोगों को ठगा है। यह आम आदमी पार्टी नहीं बल्कि फेक (FAKE) आदमी पार्टी है।

दिल्ली के नरेला विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीठ में छुरा घोंपने वाला यह आदमी अरविंद केजरीवाल, अन्ना हजारे के पीठ में छुरा घोंप कर उनको वापस भेज दिया और खुद क़ाबिज़ होकर बैठ गया। इसकी कुछ काबिलियत नहीं है सरकार में आने की। यह सरकार में राजनीति करता है लेकिन राज करना नहीं आता।

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि लोगों के उमंग से पता चल रहा है कि चुनाव का परिणाम क्या होगा। वे सोचते हैं कि हिंदू दुश्मन हैं लेकिन हिंदू बिना भारत हो सकता है क्या? जिस तरह से उन्होंने CAA के समय दिल्ली में दंगा फसाद कराए उसके लिए उनको माफी मांगनी चाहिए।

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...