11.5 C
London
Wednesday, May 13, 2026
HomeराजनीतिAAP की रैली में यह कैसा बवाल? केजरीवाल और PM मोदी दोनों...

AAP की रैली में यह कैसा बवाल? केजरीवाल और PM मोदी दोनों निशाने पर

Published on

नई दिल्ली

एमसीडी चुनाव के मद्देनजर देश की राजधानी दिल्ली में आजकल सियासी पारा चढ़ा हुआ है। आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच जमकर वार-पलटवार का सिलसिला चल रहा है। इस बीच रविवार को दिल्ली की सियासत में उस समय और हलचल तेज हो गई , जब हाथों में काले झंडे लिए कुछ महिलाएं अरविंद केजरीवाल की जनसभा में पहुंच गई। ताज्जुब की बात यह है कि यह महिलाएं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी खफा दिखाई दीं। दरअसल यह महिलाए स्टेट आंगनवाड़ी वर्कर्स एण्ड हेल्पर्स यूनियन से ताल्लुक रखती हैं। इन महिलाओं ने दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में प्रचार कर रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को काले झंडे दिखाए। इन महिलाओं ने केजरीवाल से भत्ता बढ़ाने की मांग की। इन महिलाओं का कहना है कि दिल्ली सरकार से पिछले दो सालों से वेतन बढ़ोतरी की मांग कर रहे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

पीएम मोदी के खिलाफ भी जाहिर की नाराजगी
यह महिलाएं दिल्ली सरकार से ही नाराज नहीं दिखीं। इन महिलाओं ने पीएम मोदी के खिलाफ भी रोष जाहिर किया। इनके हाथों पर दिख रही तख्तियों में पीएम मोदी के खिलाफ भी श्लोगन लिखे हुए थे। आगनबाड़ी वर्कर्स का कहना था कि केंद्र सरकार की तरफ से भी उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने बताया कि अपनी मांगों को लेकर लगातार दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार से गुहार लगा रही हैं, पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। प्रदर्शकारियों ने कहा, ‘दिल्ली एमसीडी चुनाव के बीच मांगों को उठाने का मौका मिला है। उम्मीद है कि सरकार हमारी की तरफ ध्यान देगी।’

‘दिल्ली में विकास कार्यों को रोकने वालों को वोट मत देना’
अरविंद केजरीवाल ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों से कहा कि वे आगामी नगर निगम चुनाव में उन लोगों को वोट न दें जो शहर में विकास और कल्याण कार्य को रोकना चाहते हैं। मध्य दिल्ली के पहाड़गंज में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनाव प्रचार अभियान में उन्होंने स्कूलों और अस्पतालों के निर्माण के साथ ही निशुल्क बिजली और पानी उपलब्ध कराने में अपनी सरकार के प्रयासों के बारे में बात की। बहरहाल, उन्होंने अफसोस जताया कि सरकार शहर में साफ-सफाई में सुधार लाने के लिए ज्यादा कुछ नहीं कर पाई। उन्होंने कहा, ‘इसकी जिम्मेदारी दिल्ली नगर निगम की है।’

केजरीवाल ने बोला बीजेपी पर जमकर हमला
केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी  का जिक्र करते हुए कहा, ‘उन लोगों को वोट मत दीजिए जो दिल्ली में विकास और कल्याण कार्य रोकना चाहते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हमारे कार्यकाल में हमने स्कूलों तथा अस्पतालों में सुधार किया, नि:शुल्क बिजली और पानी उपलब्ध कराया तथा इसके अलावा सीसीटीवी लगवाए और मोहल्ला क्लिनिक बनवाए लेकिन हमें दुख होता है कि हम साफ-सफाई में सुधार लाने के लिए कुछ नहीं कर पाए क्योंकि यह एमसीडी की जिम्मेदारी है। दिल्ली को साफ करने का हमें एक मौका दीजिए। हम नतीजे लाकर देंगे।’ आप प्रमुख ने ‘दिल्ली में कूड़े का पहाड़’ न बनने देने का भी वादा किया। उन्होंने दिल्ली सरकार के काम में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए उपराज्यपाल कार्यालय और भाजपा पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा, ‘भाजपा ने मेरा काम करने के लिए एलजी साहब को तैनात किया है। उन लोगों को वोट मत दीजिए जो दिल्ली की प्रगति रोकना चाहते हैं।’ चार दिसंबर को होने वाला एमसीडी चुनाव जीतने का भरोसा जताते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘हम एमसीडी चुनावों में जीत दर्ज करेंगे, बस यह देखना चाहते हैं कि हमें कितनी सीट मिलती हैं। आपने विधानसभा चुनाव में मुझे 70 में से 67 सीट दी थीं। मुझे ऐसी जीत का स्वाद चखने की आदत है। मुझे इससे कम कुछ भी नहीं चाहिए।’’ उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा ने दिल्लीवासियों की बिजली की नि:शुल्क आपूर्ति को रोकने की साजिश रची है। केजरीवाल ने कहा, ‘‘उन्होंने (भाजपा) साजिश रची है लेकिन केजरीवाल उन्हें कामयाब नहीं होने देगा।’

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...