11.5 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeखेलकतर के फीफा वर्ल्ड कप से दूर रहें दुनियाभर के मुसलमान... आतंकवादी...

कतर के फीफा वर्ल्ड कप से दूर रहें दुनियाभर के मुसलमान… आतंकवादी संगठन अल-कायदा ने दी धमकी

Published on

दोहा

कतर में फीफा वर्ल्ड कप 2022 की शुरुआत हो चुकी है। पूरी दुनिया से फुटबॉल फैंन इसमें हिस्सा लेने के लिए खाड़ी देश पहुंच रहे हैं। इस बीच आतंकवादी संगठन अल-कायदा ने दुनियाभर के मुसलमानों को कतर में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप से दूर रहने की चेतावनी दी है। हालांकि अल-कायदा ने टूर्नामेंट के संबंध में हमले या हिंसा की धमकी नहीं दी है। एक निगरानी समूह की रिपोर्ट में इस बयान की जानकारी दी गई है। अल-कायदा की क्षेत्रीय शाखा अरब प्रायद्वीप में अल-कायदा ने वर्ल्ड कप के आयोजन के लिए कतर की आलोचना की है।

यमन स्थित शाखा ने ‘अनैतिक लोगों, समलैंगिकों, भ्रष्टाचारियों और नास्तिकों को अरब प्रायद्वीप में बुलाने’ के लिए कतर की आलोचना की है। ‘अरब प्रायद्वीप में अल-कायदा’ ने कहा कि इस टूर्नामेंट ने ‘मुस्लिम देशों के कब्जे और उनके उत्पीड़न’ से ध्यान हटाने का काम किया है। संगठन ने कहा, ‘हम अपने मुस्लिम भाइयों को इस आयोजन में शामिल न होने की चेतावनी देते हैं।’ एसआईटीई इंटेलीजेंस ग्रुप की रिपोर्ट के अनुसार ये बयान टूर्नामेंट की शुरुआत से एक दिन पहले जारी किए गए हैं।

स्टेडियम के भीतर बैन कर दी बियर
मुस्लिम देश में फीफा का आयोजन पहले ही विवादों में है। तमाम प्रतिबंधों और कड़े कानूनों के बीच फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत 20 नवंबर को हुई। कतर में शराब का सेवन वैध है, लेकिन फीफा में स्टेडियम के भीतर बियर को बैन कर दिया गया है। कतर के अपने वादे से पीछे हटने की वजह से बियर कंपनी बडवाइजर को बड़ा झटका लगा है। उसके पास अब हजारों कैन हैं जिन्हें अब वह वर्ल्ड कप में नहीं बेच सकती। लेकिन कंपनी ने स्टॉक क्लियर करने के लिए जीतने वाली टीम को बियर देने का ऐलान किया है।

महिला-पुरुषों के लिए ड्रेस कोड लागू
इससे पहले वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाले विदेशियों से कतर के रूढ़िवादी नियमों का पालन करने की अपील की गई थी। महिलाओं से ऐसे कपड़े पहनने के लिए कहा गया है जिसमें उनके शरीर का प्रदर्शन न हो। वहीं पुरुषों को टी-शर्ट न उतारने और ‘आपत्तिजनक’ स्लोगन वाली टी-शर्ट न पहनने के निर्देश दिए गए हैं। इतना ही नहीं, नियमों को तोड़ने पर विजिटर्स को जेल जाने की भी चेतावनी दी गई है।

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...