18 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorized'लड़की का चरित्र हनन...', सुंबुल के सपोर्ट में एक्टर, सलमान पर कसा...

‘लड़की का चरित्र हनन…’, सुंबुल के सपोर्ट में एक्टर, सलमान पर कसा तंज?

Published on

बिग बॉस 16 की सबसे यंग कंटेस्टेंट सुंबुल तौकीर खान जबसे शो में आई हैं ट्रोल हो रही हैं. पिता और होस्ट सलमान खान की सलाह को दरकिनार करते हुए सुंबुल का ऑफ ट्रैक गेम निशाने पर है. खासतौर पर शालीन भनोट संग उनका रिश्ता. शालीन के लिए सुंबुल का पोजेसिवनेस और ओब्सेशन देख यूजर्स हैरान हैं.

मगर सुंबुल के दोस्त और उनके को-स्टार मनस्वी वशिष्ठ ऐसा नहीं मानते हैं. उनके मुताबिक, सुंबुल तौकीर खान को जबरन टारगेट किया जा रहा है. सुंबुल के सपोर्ट में मनस्वी ने इंस्टा स्टोरी पर लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है. जिसमें वे लिखते हैं- मुझे नेशनल टेलीविजन पर एक सिंपल लड़की का चरित्र हनन होता देख दुख हो रहा है. मैंने सुंबुल के साथ काम किया है और वो काफी सेंसिबल और ईमानदार हैं. मैं बिग बॉस का ये सीजन देख रहा हूं और ये देखकर गुस्सा आता है कैसे हर कोई सुंबुल के कैरेक्टर पर अटैक कर रहा है, एक सिंगल इंसान सुंबुल के लिए स्टैंड नहीं ले रहा है.

”ये बेहूदा है. आप दुनिया को बताते हो अगर एक लड़की नहीं बोलती है तो इसका मतलब नहीं होता है. फिर आप क्यों एक महिला पर आरोप लगाा रहे हो कि वो ओब्सेस्ड है और किसी शख्स के प्यार में है. जबकि सुंबुल ने खुद अभी तक इसे नहीं कहा है. आप क्यों सुंबुल के साथ ऐसा कर रहे हो? बस इसलिए क्योंकि आप सोचते हो कि वो वल्नरेबल है? ये दयनीय है.”

मनस्वी वशिष्ठ ने सीरियल इमली में सुंबुल के साथ काम किया था. शो में मनस्वी ने आदित्य कुमार त्रिपाठी का रोल प्ले किया था. सुंबुल की वजह से मनस्वी बिग बॉस का ये सीजन करीब से फॉलो कर रहे हैं. अपनी इस पोस्ट में उन्होंने शालीन भनोट-टीना दत्ता पर भी भड़ास निकाली. कुछ यूजर्स का मानना है कि मनस्वी वशिष्ठ ने अपनी इस स्टेटमेंट के जरिए होस्ट सलमान खान पर भी तंज कसा है. क्योंकि वीकेंड का वार में सलमान खान ने ही सुंबुल के ओब्सेशन का जिक्र किया था. सलमान खान ने शालीन भनोट को लेकर सुंबुल की क्लास लगाई थी.

सलमान खान की डांट के बाद सुंबुल ने फैसला लिया है कि वो शालीन भनोट से दूरी बनाए रखेंगी. देखना होगा सुंबुल अपने इस वादे पर कितना खरी उतरती हैं या इस बार भी…

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...