10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedभोजपुरी सिंगर के 'सुसाइड' पोस्ट से हंगामा! सफाई में कहा- काम का...

भोजपुरी सिंगर के ‘सुसाइड’ पोस्ट से हंगामा! सफाई में कहा- काम का प्रेशर था

Published on

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस सिंगर शिल्पी राज के सोशल मीडिया पर किए पोस्ट ने हंगामा मचा दिया था. पोस्ट में उन्होंने कुछ ऐसी बातें लिखी थी कि सोशल मीडिया यूजर्स को लगा शिल्पी राज सुसाइड करने वाली हैं. उनके पोस्ट ने फैंस को हैरत में डाल दिया था. सबके बीच एक खलबली-सी मच गई थी कि ऐसा अचानक क्या हो गया जो शिल्पी के दिमाग में ऐसी बातें आ रही हैं.

लेकिन हाल ही में शिल्पी ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है. न्यूज 18 से बातचीत में शिल्पी ने सभी बातों का खुलासा किया और बताया कि वो पोस्ट उन्होंने खुद लिखा था, लेकिन उनका सुसाइड का कोई इरादा नहीं है. शिल्पी ने उस पोस्ट को काम के प्रेशर में लिखा एक सेंटीमेंट बताया. वहीं शिल्पी ने ये भी कहा कि अब सब ठीक है.

शिल्पी का ‘सुसाइड’ पोस्ट
भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज अपने एक पोस्ट से सुर्खियों में आ गई हैं. शिल्पी ने बेहतरीन गाने गाकर अपनी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बनाई है. ऐसे में उनका इतना निराशाजनक पोस्ट देखकर लोग हैरान-परेशान हो गए थे. हर कोई उन्हें हिम्मत देने लगा था. शिल्पी ने लिखा था- ‘कोई भी काम मैं अच्छा से नहीं कर पाई (1) ना पढ़ाई (2) दूसरा ना संगीत… मैं क्या थी और क्या बन गई सच कहूं तो मैं आज एक कठपुतली जरूर बन गई, जो कि कुछ समझ नहीं आता क्या करूं (मां) एक तुहि है, जो मुझे रोकी हो! लेकिन, अब मन करता है इस दुनिया में रहने का माफ करना आप.’

शिल्पी ने दूर की गलतफहमी
उनके इस पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई थी. लोगों को लगने लगा वो सुसाइड करने का मन बना रही हैं. लेकिन बात को तूल मिलता देख शिल्पी ने खुलासा किया कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था. वो बस अपना दुख जाहिर कर रही थीं. शिल्पी ने कहा- ‘मैं एकदम ठीक हूं, थोड़ा काम का प्रेशर था, जिसकी वजह से ऐसा पोस्ट लिख दिया था. अब सब ठीक है’. शिल्पी ने सुसाइड की खबरों को गलत बताया. शिल्पी राज, यूपी के देवरिया की रहने वाली हैं. उन्होंने खेसारी लाल यादव, पवन सिंह जैसे सुपरस्टार के साथ काम कर चुकी हैं.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...