10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedअंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए बड़ी राहत, सरकार ने रद्द किया एयर सुविधा...

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए बड़ी राहत, सरकार ने रद्द किया एयर सुविधा फॉर्म

Published on

नई दिल्ली,

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए एयर सुविधा फ़ॉर्म को रद्द कर दिया है. दरअसल, सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. इसमें कहा गया है कि रविवार को घोषणा की कि आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों द्वारा एयर सुविधा पोर्टल पर भरे जाने वाले स्व-घोषणा फॉर्म (सेल्फ डिक्लेरेशन) की जरूरत नहीं होगी.

एयर सुविधा पोर्टल पर फॉर्म भरने के विकल्प को बंद करने का मंत्रालय का फैसला उस वक्त आया है, जब देशभर में कोविड-19 मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है.भारत सरकार की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि विश्व स्तर पर कोरोनो वायरस के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है. इसके साथ ही भारत में कोविड-19 की रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन अभियान भी बेहतर तरीके से चल रहा है. इसे देखते हुए ये कदम उठाया गया है.

नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से सोमवार शाम को जारी किए गए एक नोटिस में कहा गया है कि ऑनलाइन एयर सुविधा पोर्टल पर स्व-घोषणा फॉर्म जमा करने के मौजूदा दिशा-निर्देशों को रद्द किया जाता है. अधिसूचना में एक वैधानिक चेतावनी भी दी गई है. इसमें कहा गया है कि कोविड-19 के हालातों के मद्देनजर जरूरत पड़ने पर नियम की समीक्षा की जा सकती है.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...