10.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeखेलवर्ल्ड कप में बवाल, सरकार के विरोध में खिलाड़ियों ने नहीं गाया...

वर्ल्ड कप में बवाल, सरकार के विरोध में खिलाड़ियों ने नहीं गाया राष्ट्रगान

Published on

दोहा ,

फीफा वर्ल्ड कप में इंग्लैंड और ईरान के बीच मुकाबला शुरू होने से पहले ही बवाल पैदा हो गया. दरअसल ईरानी टीम ने मुकाबले से पहले राष्ट्रगान गाने से इनकार कर दिया. ईरान टीम ने यह फैसला देश में सरकार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनकारियों के सपोर्ट में लिया है. ये प्रदर्शनकारी महिलाओं के लिए लागू सख्त ड्रेस कोड का विरोध कर रहे हैं. कप्तान अलीरजा जहांबख्श ने कहा कि टीम सामूहिक रूप से तय करेगी कि ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में राष्ट्रगान गाने से इनकार किया जाए या नहीं. खिलाड़ियों के इस कदम को ईरान के राज्य टीवी द्वारा सेंसर कर दिया गया.

ईरान में ये प्रदर्शन महसा अमीनी की मौत के बाद काफी उग्र हुए थे. महसा अमीनी उत्तर-पश्चिमी ईरानी शहर साकेज की एक कुर्द महिला थी. जिसके बाद 16 सितम्बर को तेहरान के एक अस्पताल में तीन दिन तक कोमा में रहने के बाद उनकी मौत हो गई थी. जिस समय ईरान की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया, वो अपने परिवार के साथ तेहरान आई थीं. पुलिस ने आरोप लगाया कि अमीनी ने ड्रेस कोड का उल्लंघन किया था और उन्होंने हिजाब नहीं पहने थे.

पुलिस पर लगे थे गंभीर आरोप
रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने अमीनी के सिर पर डंडा मारा और उनके सिर को अपनी गाड़ी पर दे मारा. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया था कि महसा अमीनी के साथ दुर्व्यवहार किया गया था. हालांकि पुलिस ने इस बात का खंडन किया था. पुलिस के मुताबिक अमीनी को हार्ट अटैक आया था, जबकि अमीनी के परिजनों का कहना था कि वो काफी सेहतमंद थीं. जब साकेज में अमीनी की अंतिम यात्रा निकली तो हजारों महिलाओं ने अपने हिजाब उतार फेंके और सरकार विरोधी नारे लगाए थे.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...