11.6 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeखेल'वो हर जगह हैं...', कोहली ने धोनी को लेकर किया दिल छू...

‘वो हर जगह हैं…’, कोहली ने धोनी को लेकर किया दिल छू लेने वाला पोस्ट

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और पूर्व कप्तान एमएस धोनी के बीच की बॉन्डिंग जगजाहिर है. विराट कोहली ने एमएस धोनी की कप्तानी में ही अपना डेब्यू किया था, जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. कोहली समय-समय पर मैदान पर या सोशल मीडिया के माध्यम से धोनी के लिए अपना स्नेह दिखाते हैं. कोहली को न्यूजीलैंड दौरे के लिए रेस्ट मिला हुआ है और वह फिलहाल छुट्टियां बिता रहे हैं.

सोमवार (21 नवंबर) को विराट कोहली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पानी के बोतल की फोटो शेयर की जिसमें एमएस धोनी की तस्वीर भी बनी हुई थी. इस पोस्ट के जरिए कोहली ने बताना चाहा कि वह धोनी हर जगह मौजूद हैं. कोहली ने इस इंस्टाग्राम स्टोरी के कैप्शन में लिखा, ‘वो हर जगह हैं. पानी की बोतल पर भी.’

विराट कोहली ने कुछ महीने पहले धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया था. विराट कोहली ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, ‘एक बात मैं आपको बताना चाहूंगा कि जब मैने टेस्ट कप्तानी छोड़ी तो सिर्फ एक व्यक्ति का मुझे मैसेज आया और वह थे महेंद्र सिंह धोनी. कई लोगों के पास मेरे नंबर हैं और कई लोग टीवी पर राय देते हैं. लेकिन जिन लोगों के पास मेरा नंबर है उनमें से किसी और ने मुझे मैसेज नहीं किया.’

धोनी ने कोहली से कही थी ये बात
कोहली ने आरसीबी के एक पॉडकास्ट में यह भी खुलासा किया था कि धोनी ने उन्हें क्या मैसेज किया और इसका व्यक्तिगत रूप से क्या प्रभाव पड़ा. कोहली ने कहा था, ‘एकमात्र व्यक्ति जो वास्तव में मेरे पास पहुंचा है, वह एमएस धोनी हैं. मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है कि कि इतना मजबूत बॉन्डिंग और इतना मजबूत रिश्ता उनके साथ है. यह एक दोस्ती है जो बहुत सारे आपसी सम्मान पर आधारित है.’

कोहली ने आगे कहा था, ‘धोनी ने अपने मैसेज में मुझसे यही कहा था कि जब आपसे स्ट्रॉन्ग होने की उम्मीद की जाती है तो फिर लोग पूछना भूल जाते हैं कि आप कैसे हैं. मैंने हमेशा उस व्यक्ति की तरफ देखा जिसमें बहुत आत्मविश्वास है, मानसिक रूप से काफी मजबूत है और किसी भी हालात से बाहर निकल सकता है. उनके इस संदेश ने मुझे अंदर से झकझोर दिया.’

कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप में दिखाया था फॉर्म
विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में आयोजित हुए हालिया टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे. टी20 विश्व कप 2022 के छह मैचों में कोहली ने 98.66 की औसत और 136.40 के स्ट्राइक-रेट से 296 रन बनाए, जिसमें चार अर्धशतक शामिल रहे. एमसीजी में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82 रन उनका शीर्ष स्कोर था.

धोनी IPL के अगले सीजन में आएंगे नजर
एमएस धोनी की बात करें तो उन्होंने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था. धोनी आखिरी बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के दौरान क्रिकेटिंग एक्शन में दिखे थे. धोनी आईपीएल 2023 में एक बार फिर सीएसके की कप्तानी करते नजर आएंगे. आईपीएल 2023 धोनी के लिए आखिरी सीजन साबित हो सकता है.

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...