10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedअक्षरा सिंह को मिली जमानत, 'बाहुबली' की डांस पार्टी को लेकर दर्ज...

अक्षरा सिंह को मिली जमानत, ‘बाहुबली’ की डांस पार्टी को लेकर दर्ज हुई थी FIR

Published on

नई दिल्ली,

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. एक्ट्रेस को मुन्ना शुक्ला डांस पार्टी केस में जमानत मिल चुकी है. अक्षरा वैशाली के हाजीपुर कोर्ट में हाजिर हुईं. सोमवार को ही वैशाली के लालगंज थाने की पुलिस उन्हें ढूंढने मुंबई गई थी. इससे पहले पटना में अक्षरा सिंह के घर के बाहर फरारी के पोस्टर पुलिस ने लगाए थे.

कई महीनों से अक्षरा सिंह के खिलाफ नॉन बेलेबल वारंट लेकर पुलिस घूम रही थी और अक्षरा सिंह फरार थीं. एक्ट्रेस का पीछा करते-करते पुलिस मुंबई पहुंची थी. वहां भी वह अपने घर पर नहीं मिलीं. सोमवार को अक्षरा सिंह हाजीपुर कोर्ट पहुंचीं. वहां से जमानत लेकर वह निकल गईं.

क्या था मामला?
अक्षरा सिंह को पुलिस ने भगोड़ा घोषित करते हुए उनके पटना वाले घर के बाहर फरारी का इश्तेहार चिपकाया था. कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू के दौरान, 23 अप्रैल 2021 को बाहुबली और दबंग मुन्ना शुक्ला ने अपने घर पर डांस पार्टी का आयोजन करवाया था. पार्टी में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ कई कलाकार बुलाए गए थे. रातभर डांस और पार्टी हुई. पार्टी के दौरान विधायक के समर्थक और बॉडीगॉर्ड ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. इसका वीडियो भी सामने आया था.

डांस पार्टी के दौरान खुद मुन्ना शुक्ला माइक में फायरिंग करने की बात कहते दिखे थे. सामने मंच पर अक्षरा थीं और मुन्ना शुक्ला कहते दिखे थे कि उनके यंहा के कार्यक्रम में अगरबत्ती नहीं जलती, गोलियां ही चलती हैं. पुलिस ने इस मामले में बाहुबली मुन्ना शुक्ला, उनकी पत्नी अन्नू शुक्ला और बॉडीगॉर्ड के साथ फिल्म एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के खिलाफ भी FIR दर्ज की थी. लेकिन FIR के बाद से ही अक्षरा लगातार फरार थीं. सितंबर में कोर्ट ने अक्षरा के खिलाफ नॉन बेलेबल वॉरंट जारी किया था. इसके बाद कोर्ट ने अक्षरा के खिलाफ फरारी का इश्तेहार जारी किया. लालगंज थाने की पुलिस ने अक्षरा के पटना आवास पर फरारी का ये इश्तेहार चस्पा किया था.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...