10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorized4G-5G से बड़े हैं माताजी-पिताजी... सोचिए, ये किसी और ने नहीं मुकेश...

4G-5G से बड़े हैं माताजी-पिताजी… सोचिए, ये किसी और ने नहीं मुकेश अंबानी ने कही है

Published on

नई दिल्ली

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने देश के टेलिकॉम सेक्टर में 4जी और 5जी की शुरुआत की थी। इससे देश में डेटा की खपत में कई गुना बढ़ोतरी हुई है। लेकिन अंबानी ने 4जी और 5जी के पीछे भाग रहे युवाओं को एक नसीहत दी है। उनका कहना है कि देश के युवा 4जी और 5जी को लेकर उत्साहित हैं लेकिन उन्हें यह याद रखना चाहिए कि इस दुनिया में माताजी और पिताजी से बड़ा कोई ‘जी’ नहीं है। युवाओं को अपने माता-पिता के संघर्ष और त्याग को नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने साथ ही कहा कि 2047 तक भारत 40 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बन जाएगा और दुनिया की तीन टॉप इकॉनमी में शामिल होगा। क्लीन एनर्जी रिवोल्यूशन, बायो एनर्जी रिवोल्यूशन और डिजिटल रिवोल्यूशन आने वाले वर्षों में भारत की आर्थिक प्रगति के लिए गेम चेंजर साबित होंगे।

देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने पंडित दीनदयाल एनर्जी यूनिवर्सिटी के 10वें दीक्षांत समारोह में कहा, आज आपका दिन है। लेकिन आपके माता-पिता ने इस दिन का बेसब्री से इंतजार किया है। यह उनका जीवनभर का सपना रहा है। उन्हें संघर्ष और त्याग को कभी मत भूलना। आपकी सफलता में उनका असीम योगदान है। आज के युवा 4जी और 5जी को लेकर उत्साहित हैं। लेकिन माताजी और पिताजी से बड़ा कोई ‘जी’ नहीं है।

भारत का अमृत काल
अंबानी ने कहा कि यह बैच ऐसे साल में ग्रेजुएट हो रहा है जब भारत के अमृत काल की शुरुआत हो रही है। हमारी परंपरा में अमृत काल को किसी भी नए काम की शुरुआत के लिए शुभ माना जाता है। अमृत काल में भारत में अभूतपूर्व आर्थिक विकास देखने को मिलेगा और अवसरों की बाढ़ आ जाएगी। अभी भारत की इकॉनमी तीन ट्रिलियन डॉलर की है जो 2047 तक 40 ट्रिलियन डॉलर पहुंच जाएगी। इस तरह भारत दुनिया की तीन शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो जाएगा।

अंबानी ने कहा कि क्लीन एनर्जी रिवोल्यूशन और बायो-एनर्जी रिवोल्यूशन से सस्टेनेबल एनर्जी मिलेगी जबकि डिजिटल रिवोल्यूशन से हमें एनर्जी को सुगम तरीके से कंज्यूम करने में मदद मिलेगी। इनसे भारत और दुनिया को इस खूबसूरत ग्रह को क्लाइमेट क्राइसिस से बचाने में मदद मिलेगी। एआई, रोबोटिक्स और आईओटी जैसी टेक्नीक्स से आमूलचूल बदलाव होगा। हमें इन्हें अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करना चाहिए।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...